Breaking NewsBusinessChandigarhElectionsFeaturedIndiaPoliticsPunjab Governmentजालंधरनई दिल्लीपंजाबराजनीति समाचारराज्य समाचारलुधियाना

AAP ने पंजाब के अंबानी को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार: 5 हजार करोड़ के कारोबार के मालिक, मिल चुका है पद्मश्री सम्मान

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब से राज्यसभा के लिए उद्योगपति और ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने इसका आधिकारिक पत्र जारी किया।

गुप्ता को पंजाब का ‘धीरूभाई अंबानी’ भी कहा जाता है। उनकी कंपनी का सालाना टर्नओवर करीब 5 हजार करोड़ रुपए है।

राजिंदर गुप्ता ने हाल ही में पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और काली माता मंदिर, पटियाला की एडवाइजरी मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था, जिसे राज्य सरकार ने मंजूर भी कर लिया।

कैबिनेट मंत्री संजिव अरोड़ा के लुधियाना वेस्ट से विधायक चुने जाने के बाद यह राज्यसभा सीट खाली हुई थी। पहले इस सीट से अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया को भेजे जाने की चर्चा थी, लेकिन स्थानीय असंतोष से बचने के लिए पार्टी ने पंजाब के ही उद्योगपति को मौका दिया।

राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन 6 अक्टूबर को जारी होगा। 13 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल होंगे, 14 अक्टूबर को स्क्रूटनी और 16 अक्टूबर तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। 24 अक्टूबर को वोटिंग और इसी दिन नतीजे आएंगे।

राजिंदर गुप्ता को 2007 में उद्योग और समाज सेवा में योगदान के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने पद्मश्री से सम्मानित किया था।

पंजाब में AAP का दबदबा – 6 में से सभी राज्यसभा सदस्य AAP केवर्तमान में पंजाब से राज्यसभा के सभी 6 सदस्य आम आदमी पार्टी के हैं जिनमें विक्रमजीत सिंह साहनी, संत बलबीर सिंह सीचेवाल, राघव चड्ढा, संदीप पाठक, हरभजन सिंह और अशोक मित्तल शामिल हैं।

117 में से 93 विधायक AAP के होने के कारण राजिंदर गुप्ता की राज्यसभा में जीत लगभग तय मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *