Assembly electionBreaking NewsDelhi Assembly Electionइलेक्शनचंडीगढ़देश-विदेशनई दिल्लीराजनीति समाचारराज्य समाचार

DELHI Election Poll of Polls: 11 एग्जिट पोल में 9 का अनुमान… 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी! 2 में AAP की सरकार

Spread the love

पिछले चुनावों में एकाध Exit poll को छोड़कर सभी के अनुमानों से परे आए थे नतीजे, कांग्रेस की स्थिति सुधरेगी या नहीं मुस्लिम वोट बैंक पर निर्भर!

पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, नई दिल्ली/पंजाब। DELHI Election Poll of Polls) राजधानी दिल्ली में बुधवार को विधानसभा की 70 सीटों पर शाम को वोटिंग खत्म होने के बाद 11 एग्जिट पोल आए। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर बुधवार शाम 5 बजे तक 57.70% वोटिंग हो चुकी है। अंतिम आंकड़े अभी नहीं आए हैं। नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है।

9 एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत तो 2 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान है। पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, AAP को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है। JVC और पोल डायरी ने अपने एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने के आसार हैं।

अगर भाजपा को बहुमत मिलता है तो वो 27 साल बाद सत्ता में लौटेगी। इससे पहले 1993 में भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 CM बनाए थे। मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज।तीनों नेताओं के बेटे-बेटी दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हैं। खुराना के बेटे हरीश खुराना मोतीनगर से, साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं। बांसुरी स्वराज नई दिल्ली से सांसद हैं।

दिल्ली चुनाव पर 11 एजेंसियों के एग्जिट पोल…

लोकसभा चुनाव के समीकरण विधानसभा चुनाव में बदलेलोकसभा चुनाव में दिल्ली की 7 सीटों पर AAP और कांग्रेस ने INDIA ब्लॉक में साथ रहते हुए लड़ा था। इसके तहत AAP ने 4 और कांग्रेस ने 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सभी सात सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था।इन सभी सीटों पर भाजपा को कुल 54.7% जबकि INDIA ब्लॉक को 43.3% वोट मिला था। सभी सीटों पर जीत-हार का मार्जिन औसतन 1.35 लाख रहा था।

अगर लोकसभा के नतीजों को विधानसभावार देखें तो भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा 52 विधानसभा सीटें जीत रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *