Jalandhar News : Congress लीडरों ने फूंका CM मान का पुतला, बोले- आम आदमी की सरकार… RTO दफ्तर में पेंडिंग फाइलें 20 हजार, पढ़ें क्या बोले प्रधान बेरी और शैरी चड्ढा?
जालंधर। जिला Congress कमेटी शहरी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर बोलते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहरी अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा कि पंजाब में आम आदमी की सरकार झूठों की सरकार है, उनके मुख्यमंत्री और चुने हुए प्रतिनिधि खुलेआम झूठ बोल रहे हैं और आम लोगों का कोई काम नहीं हो रहा है। आरटीओ दफ्तर जालंधर में लाइसेंस और आरसी की करीब 20 हजार फाइलें पड़ी हैं, जिनका रिकॉर्ड जल्द ही लिम्का बुक में दर्ज होने वाला है। पंजाब सरकार द्वारा लगाए जा रहे कैंपों में कोई काम नहीं हो रहा है, वे सिर्फ लोगों को कैंपों में बुला रहे हैं और फोटो सेशन कर रहे हैं।
Congress नेता बोले: RTO दफ्तर में सिर्फ भ्रष्टाचार की चर्चा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंच पर भाषण देते हैं कि लोगों का काम घर बैठे ही हो जाएगा, लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, लेकिन आज भी लोग दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। दफ्तरों में भी आओ तो कोई नहीं मिलता। आरटीओ दफ्तरों की खिड़कियां बंद हैं। लोग क्लर्कों की तलाश में भटकते रहते हैं। आज तक कितनी सरकारें आईं, लेकिन यह इतिहास है कि कोई भी अधिकारी नियुक्त होने को तैयार नहीं होता। जालंधर जैसे बड़े जिले में आरटीओ की नियुक्ति होनी चाहिए। अतिरिक्त शुल्क देकर कराए जा रहे कार्यों से लोगों का काम प्रभावित हो रहा है। जल्द से जल्द जालंधर जिले में स्थाई तौर पर आरटीओ की नियुक्ति की जाए। पंजाब के मुख्यमंत्री कहते हैं कि पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म हो गया है, लेकिन आरटीओ कार्यालय जालंधर में भ्रष्टाचार की चर्चा हो रही है।
![](https://punjabhotmail.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240313-WA0015.jpg)
पुतला फूंक प्रदर्शन में यह नेता रहे उपस्थित
इस अवसर पर परमजोत सिंह शैरी चड्ढा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, प्रेम नाथ दकोहा, राजेश जिंदल टोनू, नरेश वर्मा, विकास संगर, रविंदर सिंह लाडी, गुरजीत सिंह काहलो, रणदीप संधू, राजू अंबेडकर, राकेश कुमार, जगजीत सिंह जीता, संजू अरोड़ा ,जगदीश दकोहा, विजय दकोहा डॉ.जसलीन सेठी, जगदीश,समराय, तरसेम लखोत्रा,बिशंबर कुमार,नरेंद्र पहलवान,विशाल वर्मा,लछमन माहे सुखविंदर सुच्ची गांव,जितिंदर जोनी,मुनीष पाहवा,सुदेश कुमार,यशपाल,ब्रह्म देव सहोता मुकेश ग्रोवर , गुरकृपाल भट्टी, संजय सोनकर, मोहित शर्मा, भारत भूषण, मदन लाल नाहर राजन, सुखजिंदर पाल मिंटू, मनी धीर, डॉ. शशि कांत, नवदीप जरेवाल, रंजीत राणो गुरमीत जसी, शबनम, आशा रानी, मनदीप कौर, रजनी बाला, बलवीर कौर , हुसन लाल मोती बाग, राजू बेअंत नगर, अमन धानोवाली, राहुल, डॉ. सुरिंदर कल्याण, गौतम खोसला, दीपक तेला, रवि बागा, जगमोहन छाबड़ा, हरपाल मिंटू, अजीत, हरजीत सिंह, रविंदर रवि मौजूद रहे।