Breaking Newsजालंधरपंजाबराजनीति समाचार

GYMKHANA CLUB ELECTION Results Live : फिर KING बने “कुक्की बहल” 718 वोटों के बड़े अंतर से जीते अमित कुकरेजा, अनु माटा पहली महिला ज्वांइट सेक्रेटरी, सौरभ खुल्लर ने जीता कैशियर पद का चुनाव… पढ़ें 4 बड़े पदों का अपडेट, पहले राउंड से आखिरी तक काउंटिंग में कैसा रहा गणित

Spread the love

जालंधर। GYMKHANA CLUB जालंधर मैं एक बार फिर कुक्की बहल का राज होगा। सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार कुक्की बहल 265 वोटों से चुनाव जीते। उन्होंने अचीवर्स के तरुण सिक्का को हराया। कैशियर पद पर सौरभ खुल्लर 135 वोट से जीते, जॉइंट सक्रेटरी पद पर 365 वोटों से अनु माटा चुनाव जीती। जूनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर 718 वोटों के साथ अमित कुकरेजा सभी पदों पर सबसे अधिक वोट लेकरचुनाव जीते। एग्जीक्यूटिव पद पर विपन झांजी 1450 वोटों के साथ पहले नंबर पर रहे। शालीन जोशी एग्जीक्यूटिव पद का चुनाव जीते उन्हें 1000 से अधिक वोट पड़े। शालिनी कालरा 1208 वोटों के साथ एग्जीक्यूटिव पद का चुनाव जीती, 1266 वोटों के साथ नितिन बहल एग्जीक्यूटिव पद का चुनाव जीते। 1050 वोटों के साथ अतुल तलवाड़ चुनाव जीते। 1215 वोट के साथ हरप्रीत सिंह गोल्डी चुनाव जीते। सोमरसेट स्कूल के चेयरमैन मोहिंदर सिंह 1266 वोट लेकर चुनाव जीते। विन्नी धवन शर्मा 1041 वोटों के साथ एग्जीक्यूटिव पद का चुनाव जीती। जगजीत सिंह पप्पू कंबोज 989 वोटों के साथ एग्जीक्यूटिव पद का चुनाव जीते। राजीव बांसल एग्जीक्यूटिव पद का चुनाव जीते।

चुनावों में काउंटिंग शुरू हो गई है और पहले और दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद कौन किस पर कितनी बढ़त बनाए है इसका नतीजे भी सामने आने शुरू हो गए हैं। जिमखाना में 4095 में से 2935 वोट पोल हुई है। पहले राउंड में 384 वोट की गिनती हुई है। बात अगर करें होनरेरी सेक्ट्री पद की तो कुक्की बहल व तरुण सिक्का लगभग बराबर की लड़ाई में बने हुए हैं। पहले राउंड में कुक्की बहल मात्र 25 वोट की बढ़त बनाएं हुए हैं। वहीं केशियर के पद पर भी सौरभ खुल्लर व मेजर कोचड़ लगभग बराबर की फाइट में दिखाई दे रहें हैं। पहले राउंड पश्चात सौरभ भी 10 की लीड से आगे हैं। इसी तरह जॉइंट सेक्ट्री पर अनु माटा भी सुमित शर्मा से 25 मत पीछे चल रहे हैं वहीं जूनियर वाइस प्रधान के पद पर अमित कुकरेजा भी राजू विर्क से आगे चल रहे हैं। वहीं एग्जीक्यूटिव पद की काउंटिंग अभी जारी है।

GYMKHANA इलेक्शन काउंटिंग का दूसरा राउंड

दूसरे राउंड में कुक्की बहल 25+17 42 वोट आगे, अनु माटा 90 से आगे, कैशियर पद पर सौरभ खुल्लर 33 वोट से आगे, जूनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर अमित कुकरेजा 200 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

GYMKHANA तीसरे राउंड की काउंटिंग

संदीप कुक्की बहल 65, वोटो से आगे, अनु माटा 140 वोट से आगे। सौरभ खुल्लर पीछे हुए मेजर कोछड़ 30 वोटों से आगे। अमित कुकरेजा की लीड 216 के करीब पहुंची। एग्जीक्यूटिव में विपिन झांजी पहले, मोहिंदर सिंह दूसरे, नितिन बहल तीसरे, शालिनी कालरा चौथे, हरप्रीत सिंह गोल्डी पांचवें, विन्नी धवन शर्मा नौंवे, जगजीत सिंह पप्पू कंबोज आठवें, शालीन जोशी और राजीव बांसल सातवें छठे स्थान पर हैं।

चौथे राउंड की काउंटिंग का रिजल्ट

अनु माटा 254 वोटों से आगे, कुक्की बहल 114 वोटों से आगे, मेजर कोछड़ 58 वोटों से आगे और अमित कुकरेजा 290 से अधिक वोटों से आगे चल रहे।

पांचवें राउंड की काउंटिंग का रिजल्ट

अनु माटा 215 से अधिक वोटों से आगे, कुक्की बहल 191 वोटों से आगे, सौरभ खुल्लर 61 वोटों से आगे और अमित कुकरेजा 401 से अधिक वोटों से आगे चल रहे।

छठे राउंड की काउंटिंग का रिजल्ट

अनु माटा 300 से अधिक वोटों से आगे, कुक्की बहल 191 वोटों से आगे, सौरभ खुल्लर 61 वोटों से आगे और अमित कुकरेजा 400 से अधिक वोटों से आगे चल रहे। एग्जीक्यूटिव में विपिन झांजी पहले, मोहिंदर सिंह दूसरे, नितिन बहल तीसरे, शालिनी कालरा चौथे, हरप्रीत सिंह गोल्डी पांचवें, विन्नी धवन शर्मा नौंवे, जगजीत सिंह पप्पू कंबोज आठवें, शालीन जोशी और राजीव बांसल सातवें छठे स्थान पर हैं।

सातवें राउंड की काउंटिंग का रिजल्ट

सौरभ खुल्लर 78 वोटों से आगे। अनु माटा 320 वोटों से आगे। 212 वोट से आगे चल रहे हैं कुक्की बहल।

आठवां राउंड, विनिंग

सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार कुक्की बहल 265 वोटों से चुनाव जीते। उन्होंने अचीवर्स के तरुण सिक्का को हराया। कैशियर पद पर सौरभ खुल्लर 135 वोट से जीते, जॉइंट सक्रेटरी पद पर 365 वोटों से अनु माटा चुनाव जीती। जूनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर 718 वोटों के साथ अमित कुकरेजा सभी पदों पर सबसे अधिक वोट लेकरचुनाव जीते। एग्जीक्यूटिव पद पर विपन झांजी 1450 वोटों के साथ पहले नंबर पर रहे। शालीन जोशी एग्जीक्यूटिव पद का चुनाव जीते उन्हें 1000 से अधिक वोट पड़े। शालिनी कालरा 1208 वोटों के साथ एग्जीक्यूटिव पद का चुनाव जीती, 1266 वोटों के साथ नितिन बहल एग्जीक्यूटिव पद का चुनाव जीते। 1050 वोटों के साथ अतुल तलवाड़ चुनाव जीते। 1215 वोट के साथ हरप्रीत सिंह गोल्डी चुनाव जीते। सोमरसेट स्कूल के चेयरमैन मोहिंदर सिंह 1266 वोट लेकर चुनाव जीते। विन्नी धवन शर्मा 1041 वोटों के साथ एग्जीक्यूटिव पद का चुनाव जीती। जगजीत सिंह पप्पू कंबोज 989 वोटों के साथ एग्जीक्यूटिव पद का चुनाव जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *