AmritsarBreaking NewsChandigarhCityGovernmentJalandharPositive NewsPunjab GovernmentPunjab HotmailReligiousअमृतसरपंजाबराज्य समाचार

पंजाब में मंगलवार को भी सरकारी छुट्टी! 27 अक्टूबर को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज;

Spread the love

इस पर्व को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में रहेगी स्थानीय छुट्टी

पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, अमृतसर। पंजाब में सोमवार के बाद अब मंगलवार को भी सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 27 अक्टूबर को अमृतसर में स्थानीय छुट्टी घोषित की गई है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, मंगलवार को अमृतसर जिले में सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह फैसला श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के मद्देनजर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *