AdministrationBreaking NewsChandigarhCityEducationFeaturedGovernmentIndiaJalandharMohaliPoliticsPunjab GovernmentPunjab HotmailSchoolअमृतसरजालंधरतरनतारनपंजाबपटियालाबठिंडाराज्य समाचारलुधियानाशहीद भगत सिंह नगरसाहिबजादा अजीत सिंह नगर

पंजाब में हड़ताल के बीच गैरहाजिर कर्मचारियों पर सरकार सख्त, सभी विभागों से मांगी सूची!

Spread the love

21 अक्टूबर को बिना मंजूरी छुट्टी लिए ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई? प्रशासनिक सचिवों, विभाग प्रमुखों और DC को सूची तैयार करने के निर्देश

पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब सरकार ने 21 अक्टूबर 2026 को बिना पूर्व अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले सरकारी कर्मचारियों के मामले को गंभीरता से लिया है।

सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (स्थापना-5 शाखा) ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर सभी प्रशासनिक सचिवों, विभाग प्रमुखों और जिला उपायुक्तों (DC) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों में ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार करें, जो सक्षम अधिकारी से छुट्टी की मंजूरी लिए बिना ड्यूटी से अनुपस्थित रहे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

21 अक्टूबर 2026 की तारीख वाले पत्र, जिसका मेमो नंबर 1/24/2026-55/Spl-1 है, में कहा गया है कि पंजाब सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कई कर्मचारी 21 अक्टूबर को बिना पूर्व स्वीकृति के ड्यूटी से गैरहाजिर रहे।

विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे सभी कर्मचारियों की सूची तैयार करके सामान्य प्रशासन विभाग की स्थापना-5 शाखा को ईमेल gadestt5@gmail.com पर भेजी जाए।

हड़ताल के बीच सरकार के निर्देश अहम

पंजाब में 21 और 22 अक्टूबर को सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनरों के सामूहिक अवकाश और हड़ताल की गतिविधियों के बीच सरकार का यह पत्र सामने आया है। ऐसे में बिना मंजूरी ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों का रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

पत्र के अनुसार, यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से जारी किया गया है। हालांकि, इस पत्र में कर्मचारियों के खिलाफ किसी विशेष दंडात्मक कार्रवाई का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *