AdministrationBreaking NewsChandigarhCityFeaturedGovernmentIndiaIndian RailwaysJalandharPositive NewsPunjab Hotmailजालंधरपंजाबराज्य समाचार

ईमानदारी की मिसाल! जालंधर कैंट स्टेशन पर मिला ₹1.20 लाख और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग, रेल कर्मचारी ने लौटाया

Spread the love

मुख्य टिकट निरीक्षक हेमंत शर्मा की तत्परता से महिला यात्री के परिजनों को सुरक्षित मिला बैग, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने की सराहना

पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, जालंधर। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारी ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए एक महिला यात्री का छूटा हुआ लैपटॉप बैग सुरक्षित लौटाया। बैग में ₹1 लाख 20 हजार नकद, एक पर्स और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

जानकारी के अनुसार, महिला यात्री ट्रेन संख्या 22488 अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर कर रही थी। जल्दबाजी में उसका लैपटॉप बैग जालंधर कैंट स्टेशन पर छूट गया।

इसकी जानकारी मिलने पर महिला ने अपने परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने तुरंत ड्यूटी पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक हेमंत शर्मा से संपर्क किया।

हेमंत शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए बैग खोज निकाला और जरूरी सत्यापन के बाद महिला यात्री के परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया। परिजनों ने रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ की ईमानदारी और सहयोग के लिए आभार जताया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने हेमंत शर्मा के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह घटना रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और यात्रियों के प्रति सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *