AmritsarBreaking NewsChandigarhCityCrimeDelhiGovernmentIndiaJalandharMansaPoliticsPunjab GovernmentPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारअमृतसरजालंधरदेश-विदेशपंजाबपटियालाबठिंडाराज्य समाचारलुधियानासाहिबजादा अजीत सिंह नगर

झोटा हत्याकांड: एक्शन कमेटी से बातचीत के लिए 3 महिला IAS अफसरों की टीम गठित, AAP विधायकों के घरों के बाहर धरना!

Spread the love

पुलिस से बातचीत करने से एक्शन कमेटी ने कर दिया था इंकार, पंजाब के कई सिंगल और अभिनेता-अभिनेत्री ने परिवार से जताया दुख; कार्रवाई की मांग

पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, मानसा/चंडीगढ़। पंजाब के मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच पंजाब सरकार ने बातचीत की नई पहल की है।

IAS अफसर कंवलप्रीत बराड़, अपनीत रियात और नवजोत कौर।

सरकार ने एक्शन कमेटी से वार्ता के लिए तीन महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित की है। इसमें फरीदकोट रेंज की कमिश्नर कंवलप्रीत कौर बराड़, पूर्व मानसा DC अपनीत रियात और मौजूदा DC नवजोत कौर शामिल हैं।

इससे पहले सरकार की ओर से पुलिस अधिकारियों के माध्यम से बातचीत करने की कोशिश की गई थी, लेकिन एक्शन कमेटी ने इससे इनकार कर दिया। कमेटी मुख्यमंत्री भगवंत मान और DGP के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है।

मांगें पूरी होने तक झोटा के शव का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करने का ऐलान किया गया है। झोटा का शव पिछले सात दिनों से मानसा के अस्पताल में रखा हुआ है।

AAP विधायकों के घरों के बाहर प्रदर्शन, ‘लानत पत्र’ देने का ऐलान

झोटा हत्याकांड को लेकर इंसाफ कमेटी और किसान संगठनों ने आम आदमी पार्टी के विधायकों के घरों के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया है कि विधायकों को ‘लानत पत्र’ दिए जाएंगे। यदि कोई विधायक पत्र लेने से इनकार करता है, तो उसे उसके घर के बाहर चिपकाया जाएगा।

अब सबकी निगाहें सरकार और एक्शन कमेटी के बीच होने वाली बातचीत पर टिकी हैं। देखना होगा कि इस पहल से गतिरोध टूटता है या आंदोलन और तेज होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *