AdministrationBreaking NewsChandigarhCityDevlopmentFeaturedGovernmentIndiaJalandharPoliticsPositive NewsPunjab GovernmentPunjab Hotmailजालंधरपंजाबराज्य समाचार

40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की हालत, मेयर वनीत धीर ने शुरू करवाया निर्माण कार्य

Spread the love

नालियों का होगा नवनिर्माण, सीवरेज व्यवस्था से भी जोड़ा जाएगा; मेयर बोले—लोगों की सेवा करना मेरा परम कर्तव्य

Punjab Hotmail Bureau, जालंधर। जालंधर के वार्ड-26 स्थित रास्ता मोहल्ला के निवासियों को पिछले 40-45 वर्षों से चली आ रही नालियों की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

विधानसभा हलका जालंधर नॉर्थ के इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने आज मोहल्ले में नालियों के नवनिर्माण और उन्हें सीवरेज व्यवस्था से जोड़ने के कार्य का उद्घाटन किया।

इस परियोजना के पूरा होने से इलाके में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने और गंदगी व जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

मोहल्ला निवासियों के अनुसार, नालियों की खराब व्यवस्था के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब नालियों का पुनर्निर्माण कर उन्हें सीवरेज व्यवस्था से जोड़ा जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

इस अवसर पर मेयर वनीत धीर ने कहा कि लोगों की सेवा करना उनका परम कर्तव्य है। आम आदमी पार्टी की सरकार शहर के विकास और लोगों की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

मेयर ने भरोसा दिलाया कि शहर के विभिन्न वार्डों में लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।

इस मौके पर ब्लॉक प्रधान भारत भूषण, अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के सदस्य परवीन अग्रवाल, वार्ड इंचार्ज शिवम वाही और निशु नैय्यर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *