BJP PunjabBreaking NewsChandigarhCityElectionsJalandharPoliticsजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर नॉर्थ में AAP को झटका! सनी दुआ, हसन सोनी, अर्जुन त्रेहन और प्रदीप वासुदेवा भाजपा में शामिल

Spread the love

मेयर वनीत धीर के AAP जॉइनिंग अभियान के बीच चार नेताओं ने थामा कमल; अशोक सरीन हिक्की, के.डी. भंडारी और राजेश कपूर की मौजूदगी में भाजपा में वापसी

मनमोहन सिंह, पंजाब हॉटमेल ब्यूरो (जालंधर)। जालंधर में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज करते हुए आम आदमी पार्टी को स्थानीय स्तर पर चुनौती दी है। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में सनी दुआ, हसन सोनी, अर्जुन त्रेहन और प्रदीप वासुदेवा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में सनी दुआ, हसन सोनी, अर्जुन त्रेहन और प्रदीप वासुदेवा भाजपा में शामिल होते हुए।

इस मौके पर जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, भाजपा महामंत्री राजेश कपूर, मंडल प्रधान आशीष सहगल, दिनेश महेंद्रू, मंडल महामंत्री अंकुर रत्ती, अनुज शारदा और पूर्व मंडल प्रधान राजेश मल्होत्रा मौजूद रहे।

अशोक सरीन हिक्की ने किया नेताओं का स्वागत

भाजपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों और भाजपा की विचारधारा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका के चलते लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। भाजपा पंजाब के विकास और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।

AAP की स्थानीय राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा

जालंधर नॉर्थ में आम आदमी पार्टी की सदस्यता मुहिम के बीच चार नेताओं का भाजपा में शामिल होना स्थानीय राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि मेयर वनीत धीर भी नॉर्थ क्षेत्र में नेताओं और कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी से जोड़ने के अभियान में सक्रिय रहे हैं। ऐसे में भाजपा में हुई इन जॉइनिंग से क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा तथा अधिक से अधिक लोग भाजपा की विचारधारा से जुड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *