Breaking NewsChandigarhCityFeaturedIndiaJalandharPositive NewsReligiousजालंधरपंजाबराज्य समाचार

श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन मथुरा लीला का वर्णन, श्री रुक्मिणी विवाह महोत्सव धूमधाम से संपन्न; आज होगा फूल होली महोत्सव!

Spread the love

मथुरा लीला जीव के हृदय से अज्ञान का अंधकार मिटाकर ज्ञान का विकास करती है: आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज

पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, जालंधर। भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिवस परम श्रद्धेय आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की मथुरा लीला का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण की मथुरा लीला जीव के हृदय में व्याप्त अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का संवर्धन करती है।

इसी ज्ञान के माध्यम से जीव पूर्ण ब्रह्म भगवान श्रीकृष्ण का साक्षात्कार करने योग्य बनता है।

मथुरा लीला से मिलता है ज्ञान और भक्ति का संदेश

मथुरा लीला के प्रसंग का वर्णन करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा में अज्ञान के प्रतीक कंस का उद्धार कर संसार में ज्ञान का प्रकाश फैलाया।

भगवान ने अपनी गोपियों की भक्ति के माध्यम से बृहस्पति के शिष्य उद्धव जी के ज्ञान को भी नई पूर्णता प्रदान की। स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा में गुरु सान्दीपनि के सान्निध्य में 64 दिनों तक रहकर शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त किया।

आचार्य श्री ने कहा कि यदि विद्यार्थी अपने अध्ययनकाल में मथुरा लीला का श्रवण करते हैं, तो उन्हें विद्या के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हो सकती है। मथुरा लीला श्रद्धा, ज्ञान और भक्ति का अनुपम संगम है, जो जीवन को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करती है।

श्री रुक्मिणी विवाह महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

कथा के छठे दिवस विशेष आकर्षण के रूप में श्री रुक्मिणी विवाह महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और दिव्य गरिमा के साथ मनाया गया।

इस पावन प्रसंग की व्याख्या करते हुए आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने कहा कि माता रुक्मिणी ने अपने जीवन में किए गए सत्कार और पुण्य कर्मों के फलस्वरूप भगवान श्रीकृष्ण को ही अपने पति के रूप में पाने की कामना की।

माता रुक्मिणी की पवित्र भावना को स्वीकार करते हुए भगवान श्रीकृष्ण स्वयं कुंडिनपुर पहुंचे और उन्हें अपनी प्रधान पटरानी बनाकर द्वारिका ले आए।

आचार्य श्री ने इस प्रसंग के माध्यम से संदेश दिया कि मनुष्य को जीवन में पुण्य कर्म करते हुए भगवान की शरण और उनकी कृपा प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि प्रभु की भक्ति और कृपा ही जीवन के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है।

आज होगा भव्य फूल होली महोत्सव

श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा के आगामी दिवस पर विशेष आकर्षण के रूप में फूल होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष सजावट, भक्तिमय वातावरण और फूलों के दिव्य रंगों के बीच श्रद्धालु भक्ति और उल्लास का आनंद लेंगे।

आयोजकों की ओर से सभी भक्तजनों को फूल होली महोत्सव में शामिल होकर इस आध्यात्मिक उत्सव का लाभ लेने का आह्वान किया गया है।

ये गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, मेयर विनीत धीर, सोडल मंदिर के प्रधान पंकज चड्ढा, पार्षद रॉबिन लव, पार्षद सिमरनी, बृजेश जुनेजा, इंस्पेक्टर अनु पल्याल, प्रिंस ग्रोवर, परविंदर बहल और रोनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर यशपाल चौधरी, अभिषेक चौधरी, सुनील नय्यर, उमेश औहरी, संदीप मलिक, चंदन वडेरा, ब्रिज मोहन चड्ढा, महेश मखीज, अंकुश जुनेजा, अश्वनी कुमार (आशू), संजय सहगल, हेमंत थापर, राजवंश मल्होत्रा, देवेंद्र अरोड़ा, हरीश कोहली, रिंकू मल्होत्रा, बलविंदर शर्मा, विजय शर्मा, सोनू चोपड़ा, सुमित गोयल, पंडित श्री कपिल देव शर्मा, संदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह (बिल्ला), जितेंद्र सोनू, राजेश बीगामल, तरसेम रिंकू, अरुण मल्होत्रा, राहुल शर्मा, राहुल बाहरी, देवेंद्र वर्मा और नरेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *