Breaking NewsChandigarhCityFeaturedIndiaJalandharPositive NewsReligiousजालंधरदेश-विदेशधर्म-कर्मपंजाबराज्य समाचार

श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा चतुर्थ दिवस: श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर ‘नन्द के आनंद भयो’ से गूंजा पंडाल, भागवत कथा में भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति का किया वर्णन

Spread the love

जीव को निंदा और स्तुति से दूर रहकर प्रभु के चरित्रों का श्रवण एवं चिंतन करना चाहिए

मनमोहन सिंह, पंजाब हॉटमेल ब्यूरो (जालंधर)। साई दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौक में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस परम श्रद्धेय आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने भक्त और भगवान के मधुर संबंध की दिव्य महिमा का वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि भगवान अपने शरणागत भक्त के भाव, आस्था और पीड़ा को भली-भांति जानते हैं। इसलिए मनुष्य को अपने दुख संसार के सामने नहीं, बल्कि प्रभु के चरणों में समर्पित करने चाहिए।

कथा के दौरान आचार्य श्री ने भक्त प्रह्लाद और भगवान श्री नृसिंह का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि हिरण्यकशिपु द्वारा दी गई अनेक यातनाओं के बावजूद प्रह्लाद की प्रभु के प्रति आस्था अटूट रही।

भक्त की इसी अटूट श्रद्धा की रक्षा के लिए भगवान श्री नृसिंह खंभ से प्रकट हुए और संसार को संदेश दिया कि भगवान अपने भक्त की रक्षा के लिए किसी भी समय और किसी भी रूप में प्रकट हो सकते हैं।

आचार्य श्री ने कहा कि जीव को निंदा और स्तुति से दूर रहकर प्रभु के चरित्रों का श्रवण एवं चिंतन करना चाहिए। प्रभु के चरणों का स्मरण विशाल वृक्ष को छोटी कुल्हाड़ी से काटने के समान जीव के पापों का नाश करता है।

उन्होंने कहा कि सच्चा भक्त वही है जो प्रभु की इच्छा और उनकी प्रत्येक लीला को प्रसन्नता से स्वीकार करे, क्योंकि भगवान केवल भक्त के भाव के भूखे हैं।

श्री कृष्ण जन्म एवं नन्दोत्सव की धूम

चतुर्थ दिवस पर श्री कृष्ण जन्म एवं नन्दोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

भगवान श्री कृष्ण के प्रकट होते ही कथा स्थल “नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। गोपियों ने बधाई सामग्री अर्पित की और व्यासपीठ पर श्रीमद् भागवत जी के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को बधाई का प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में यशपाल चौधरी, अभिषेक चौधरी, सुनील नय्यर, उमेश औहरी, संजय सहगल, चंदन वडेरा, ब्रिज मोहन चड्ढा, हेमंत थापर, भूपेंद्र सिंह, राजवंश मल्होत्रा, देवेंद्र अरोड़ा, रिंकू मल्होत्रा, अंकुश जुनेजा, सोनू चोपड़ा, सुमित गोयल, संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश बिगमल, बलविंदर शर्मा, अरुण मल्होत्रा, देविंदर वर्मा, नरेंद्र वर्मा और राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *