“नफरत और कट्टरता की ताकतों से पंजाब को बचाने के लिए एकजुट हों पंजाबी”: परगट सिंह
पंजाब कांग्रेस के नव-नियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में माथा टेका
Punjab Hotmail Bureau, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष परगट सिंह ने पंजाबियों से एकजुट होकर प्रदेश में भाईचारे, सांझीवालता और सरबत के भले की भावना को मजबूत करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान के नाम पर बसे पंजाब की पहचान आपसी भाईचारे और सांझी संस्कृति से है, जिसे हर हाल में मजबूत बनाए रखना जरूरी है।

परगट सिंह ने कहा कि पंजाब के अधिकारों और हितों के लिए आवाज बुलंद करने के साथ वैचारिक संघर्ष को भी मजबूत करना होगा।

उन्होंने कट्टरपंथी ताकतों के प्रभाव को लेकर चिंता जताते हुए पंजाबियों से मिलकर ऐसी ताकतों का मुकाबला करने का आह्वान किया।
