Breaking NewsChandigarhCityFeaturedJalandharPositive NewsReligiousजालंधरदेश-विदेशधर्म-कर्मपंजाबराज्य समाचार

दिव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ, आज से होगी कथा रूपी अमृत वर्षा

Spread the love

श्री महालक्ष्मी मंदिर से निकाली कलशयात्रा में हरिनाम संकीर्तन पर झूमे श्रद्धालु, पुष्पवर्षा कर स्वागत किया

पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, जालंधर। श्री बांके बिहारी भगवत प्रचार समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारम्भ अत्यंत दिव्यता, श्रद्धा और भक्ति से भरे वातावरण में भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। जैसे ही श्री महालक्ष्मी मंदिर से पावन कलश यात्रा प्रारम्भ हुई, चारों ओर हरि नाम और जय श्री कृष्ण के जयघोष गूंज उठे तथा पूरा नगर भक्ति रस में डूब गया।

कलश यात्रा की शुरूआत वैदिक मंत्रोच्चारण, नवग्रह एवं पंचोपचार पूजन, गणेश वंदना और पावन ज्योति प्रज्वलन के साथ हुई। जिसमें मंदिर के ट्रस्टी व समिति के प्रधान सुनील नैय्यर, रिंपी नैय्यर, मुख्य यजमान यशपाल चौधरी, रेणुका चौधरी, उमेश ओहरी, रूपिका ओहरी, संजय सहगल, जया सहगल, हेमंत थापर, बृजमोहन चड्डा, भूपेंद्र सिंह बिल्ला, व अन्य ने मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत पूजन कर मातृशक्ति ने सिर पर कलश धारण कर जब यात्रा में कदम बढ़ाए, तो पूरा दृश्य अलौकिक और श्रद्धा से सराबोर नजर आया।

पीताम्बर वस्त्र धारण किए महिलाएं कलश लेकर आगे बढ़ीं तो ऐसा प्रतीत हुआ मानो भक्ति का सागर नगर की गलियों से होकर बह रहा हो।

यात्रा श्री महालक्ष्मी मंदिर सेप्रारम्भ होकर जेल चौक, पटेल चौक, पुरानी सब्जी मंडी से होती हुई कथा स्थल साईं दास स्कूल मैदान कथा स्थल पर पहुंची। मार्ग भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। भक्ति भजनों पर झूमते भक्त, राधा-कृष्ण के दिव्य स्वरूपों की झांकी और हरि नाम के जयकारों ने वातावरण को मधुर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

समिति के प्रधान सुनील नय्यर ने बताया कि 3 से 9 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायंकाल 5.30 से 9 बजे तक पूज्य कथा वाचक आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का रस पान कराया जाएगा।

उन्होंने कहा भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मा को पवित्र कर प्रभु प्रेम से भर देने वाला आध्यात्मिक उत्सव है।

इस पावन अवसर पर समिति के पदाधिकारी ब्रजेश कुमार जुनेजा (अध्यक्ष), सुनील नय्यर (प्रधान), उमेश ओहरी (उप प्रधान), संदीप मलिक (महासचिव), चन्दन वडेरा (कोषाध्यक्ष), भूपिंदर सिंह (बिल्ला), राहुल बाहरी, संजय सहगल, राहुल शर्मा, राज बंश मल्होत्रा, दविन्द्र अरोड़ा, ब्रिज मोहन चड्डा, रिंकू मल्होत्रा, अंकुश जुनेजा, सोनु चोपड़ा, सुमित गोयल, संदीप कुमार, तरुणसरीन, जतिन्द्र सोनू, राजेश बीगामल, अरुण मल्होत्रा, दविंदर वर्मा, नरिंदर वर्मा, अश्वनी कुमार (आशु), हरीश कोहली, कपिल देव शर्मा, तरसेम रिंकू सहित श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *