AdministrationBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityCrimeEducationFeaturedGovernmentIndiaInternationalJalandharPunjab GovernmentPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरदेश-विदेशपंजाबपटियालाराज्य समाचार

LPU में 10 दिन क्लास सस्पेंड, मिड-टर्म परीक्षाएं टलीं; छात्रों को हॉस्टल में रहने की सलाह!

Spread the love

चितकारा यूनिवर्सिटी में तनाव! छात्राएं डरकर जबरदस्ती हॉस्टल में घुसीं, 4 दिन की छुट्टी का ऐलान

Punjab Hotmail Bureau, जालंधर/फगवाड़ा/पटियाला: छात्रों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने 28 सितंबर 2026 से अगले 10 दिनों तक रेगुलर क्लासेस सस्पेंड करने की सूचना जारी की है।

इसके साथ ही मिड-टर्म परीक्षाएं (MTT) अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षा की नई तारीखों की जानकारी छात्रों को UMS के माध्यम से दी जाएगी।

यूनिवर्सिटी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने माता-पिता से सलाह करके 10 दिनों की अवधि के लिए घर जा सकते हैं। जो छात्र कैंपस में रहेंगे, उन्हें हॉस्टल/अपने रहने के स्थान पर रहने और बेवजह बाहर न निकलने तथा किसी भी अशांति वाली गतिविधि में शामिल न होने की सलाह दी गई है।

यूनिवर्सिटी ने छात्रों से शांत रहने, आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और आगे की जानकारी के लिए UMS से जुड़े रहने की अपील की है।

चितकारा यूनिवर्सिटी में तनावपूर्ण माहौल के बीच छात्राओं के डरकर हॉस्टल में जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में छात्राएं अफरा-तफरी के बीच हॉस्टल की ओर जाती दिखाई दे रही हैं।

हालात को देखते हुए यूनिवर्सिटी की ओर से 4 दिन की छुट्टी का ऐलान किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, वायरल वीडियो और घटनाक्रम से जुड़ी सभी जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *