AdministrationBreaking NewsChandigarhCityFeaturedGovernmentJalandharMunicipal corporation JalandharPoliticsPositive NewsPunjab GovernmentReligiousजालंधरपंजाबराज्य समाचार

बाबा सोढल जी के दरबार में मेयर विनीत धीर और नितिन कोहली ने किया हवन-यज्ञ, जालंधर की सुख-समृद्धि की कामना

Spread the love

पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, जालंधर। सिद्ध श्री बाबा सोढल जी महाराज के पावन मेले के अवसर पर जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज एवं मेयर विनीत धीर ने बाबा जी के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और हवन-यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर शहरवासियों की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

इस दौरान नितिन कोहली सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी हवन-यज्ञ में भाग लिया।सोसायटी पदाधिकारियों की ओर से मेयर विनीत धीर का स्वागत किया गया और उन्हें चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

मेयर ने कहा कि बाबा सोढल जी का पावन मेला जालंधर की आस्था, भाईचारे और सांझी संस्कृति का प्रतीक है, जो पूरे शहर को एक सूत्र में जोड़ता है। उन्होंने बाबा जी से जालंधर में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली बनाए रखने तथा शहर के निरंतर विकास की प्रार्थना की।

इस अवसर पर अश्विनी अग्रवाल, जिम्मी कालिया, जतिन गुलाटी, जतिंदर जिंद, पवन गुप्ता, अमृतपाल सिंह, रॉबिन सांपला, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

सभी ने बाबा जी के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और धार्मिक एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *