AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeJalandharPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में महिला को बंधक बनाकर लूट! 22 तोले सोना और ₹5 लाख कैश ले जाने का दावा, लाठियां लेकर पहुंचे बदमाश

Spread the love

Punjab Hotmail Bureau, जालंधर। जालंधर-पठानकोट रोड स्थित गांव राऊवाली में देर रात आधा दर्जन से अधिक बदमाशों द्वारा एक घर में घुसकर महिला को बंधक बनाने और लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है।

महिला के अनुसार, बदमाश अलमारी के ताले तोड़कर करीब 22 तोले सोने के गहने और ₹5 लाख नकद ले गए। वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। फुटेज में कुछ लोग हाथों में लाठियां लेकर दीवार फांदकर घर में दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं।

घर में घुसने के बाद बदमाशों ने कथित तौर पर महिला को बंधक बनाया और अलमारी समेत घर के अन्य हिस्सों की तलाशी ली। सामान बिखरा हुआ भी दिखाई दिया।बताया जा रहा है कि वारदात से करीब एक घंटे पहले बदमाशों ने पास की एक अन्य कोठी में घुसने का प्रयास किया था।

वहां शोर मचने पर वे फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर पास के दूसरे मकान को निशाना बनाया।सूचना मिलने पर थाना मकसूदा पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। लूट में कितनी नकदी और सोना गया, इसकी अंतिम पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *