Breaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityDelhiElectionsFeaturedGovernmentJalandharPoliticsजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में कांग्रेस का प्रदर्शन: UPI (MDR) के विरोध में PM का पुतला फूंका! पार्टी का झंडा भी जला, पंजाब सरकार के खिलाफ लगे नारे

Spread the love

Punjab Hotmail Bureau, जालंधर। जालंधर के कंपनी बाग चौक (श्रीराम चौक) में शनिवार को केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के रोष प्रदर्शन के दौरान उस समय असहज स्थिति बन गई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाते समय कांग्रेस का झंडा भी आग की चपेट में आकर जल गया।

पुतले को संभालते वक्त हुई इस घटना को कार्यकर्ताओं ने तुरंत संभालने की कोशिश की। प्रदर्शन का आयोजन UPI पर टैक्स बढ़ाने के फैसले और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में किया गया था।

प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं शहरी प्रधान राजिंदर बेरी, पार्षद शैरी चड्ढा सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, केंद्र सरकार के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए जाने से भी मौके पर असमंजस की स्थिति बनी।

कांग्रेस नेता राजिंदर बेरी ने UPI टैक्स को ‘मोदी टैक्स’ बताते हुए इसे आम जनता, युवाओं, मध्यम वर्ग और व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ बताया।

उन्होंने सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की और कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बाद अब उसी पर टैक्स लगाना सरकार के रुख में विरोधाभास दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *