फरीदकोट में आतंकी साजिश की आशंका नाकाम! 2 ग्रेनेड के साथ युवक गिरफ्तार, कनाडा से लौटा था आरोपी
Punjab Hotmail Bureau, फरीदकोट। काउंटर इंटेलिजेंस ने कार्रवाई करते हुए 2 ग्रेनेड के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी करीब एक सप्ताह पहले कनाडा से पंजाब आया था। गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसके पास ग्रेनेड कहां से आए और इन्हें किस उद्देश्य से रखा गया था।
मामले में आतंकी कनेक्शन समेत अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल जांच एजेंसियों की ओर से आरोपी की किसी आतंकी संगठन से संबद्धता की पुष्टि नहीं की गई है।
सुरक्षा एजेंसियां जुटा रहीं जानकारी
काउंटर इंटेलिजेंस की टीम आरोपी से पूछताछ के साथ उसके संपर्कों और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
