AdministrationBreaking NewsBusinessChandigarhCityDevlopmentEnvironmentFeaturedFoodGadgetsGymkhanaClubElectionHealthIndiaJalandharPoliticsPositive NewsPromotionSportsजालंधरपंजाबराजनीति समाचारराज्य समाचार

जिमखाना क्लब की 16 सब-कमेटियां गठित, अमित कुकरेजा ने बांटी जिम्मेदारियां! विपक्ष के अनुभव को भी दी जगह

Spread the love

डिविजनल कमिश्नर एवं क्लब प्रधान रामवीर सिंह ने दी मंजूरी; राजीव बंसल को सबसे ज्यादा 6 कमेटियों की जिम्मेदारी

मनमोहन सिंह

Punjab Hotmail Bureau, जालंधर। जालंधर जिमखाना क्लब के नवनिर्वाचित सैक्रेटरी अमित कुकरेजा ने क्लब का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए 16 सब-कमेटियों का गठन कर दिया है। क्लब के प्रधान एवं डिविजनल कमिश्नर रामवीर सिंह ने भी इन कमेटियों को मंजूरी प्रदान कर दी है।

सैक्रेटरी ने क्लब के विभिन्न विभागों और गतिविधियों से संबंधित जिम्मेदारियां इन 16 कमेटियों में बांटी हैं। प्रत्येक कमेटी में एग्जीक्यूटिव के दो सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें एक को चेयरमैन और दूसरे को को-चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अनुभव और क्षमता को प्राथमिकता, विरोधी ग्रुप के सदस्यों को भी अहम जिम्मेदारी

कमेटियों की सूची से स्पष्ट है कि अमित कुकरेजा ने जिम्मेदारियां बांटते समय एग्जीक्यूटिव सदस्यों के अनुभव, क्षमता और संबंधित क्षेत्र की समझ को प्राथमिकता दी है। खास बात यह है कि चुनाव में विरोधी ग्रुप से जीतकर आए दो एग्जीक्यूटिव सदस्यों को भी महत्वपूर्ण कमेटियों में जिम्मेदारी देकर उन्हें साथ लेकर चलने का संदेश दिया गया है।

क्लब की महत्वपूर्ण तंबोला एंड एंटरटेनमेंट कमेटी की चेयरमैनशिप प्रो. विपन झांजी को दी गई है। उन्हें ह्यूमैनिटेरियन एंड सोशल कॉज कमेटी का चेयरमैन भी बनाया गया है। वहीं शालीन जोशी को कैटरिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है और हॉस्पिटैलिटी कमेटी में को-चेयरमैन की जिम्मेदारी भी दी गई है।

16 कमेटियों में इस तरह बांटी गई जिम्मेदारियां

1. पर्चेज एंड डिस्पोजल कमेटी
चेयरमैन: मोहिंदर सिंह
को-चेयरमैन: सीए राजीव बंसल

2. कैटरिंग कमेटी
चेयरमैन: शालीन जोशी
को-चेयरमैन: विन्नी धवन

3. बार कमेटी
चेयरमैन: नितिन बहल
को-चेयरमैन: अतुल तलवार

4. तंबोला एंड एंटरटेनमेंट कमेटी
चेयरमैन: प्रो. विपन झांजी
को-चेयरमैन: एम.बी. बाली

5. जिम एंड हेल्थ क्लब कमेटी
चेयरमैन: मोहिंदर सिंह
को-चेयरमैन: शालिनी कालरा

6. आउटडोर स्पोर्ट्स कमेटी
चेयरमैन: एम.बी. बाली (जीपीएल)
को-चेयरमैन: जुबिन शंगारी

7. इंडोर स्पोर्ट्स कमेटी
चेयरमैन: सीए राजीव बंसल
को-चेयरमैन: जुबिन शंगारी

8. हाउसकीपिंग कमेटी
चेयरमैन: शालिनी कालरा
को-चेयरमैन: विन्नी धवन

9. लाइब्रेरी कमेटी
चेयरमैन: विन्नी धवन
को-चेयरमैन: सीए राजीव बंसल

10. लैंडस्केपिंग एंड हॉर्टिकल्चर कमेटी
चेयरमैन: जुबिन शंगारी
को-चेयरमैन: शालिनी कालरा

11. कार्ड रूम कमेटी
चेयरमैन: अतुल तलवार
को-चेयरमैन: एम.बी. बाली

12. ह्यूमैनिटेरियन एंड सोशल कॉज कमेटी
चेयरमैन: प्रो. विपन झांजी
को-चेयरमैन: सीए राजीव बंसल

13. हॉस्पिटैलिटी, स्टाफ मैनेजमेंट एंड वैलेट कमेटी
चेयरमैन: नितिन बहल
को-चेयरमैन: शालीन जोशी

14. लीगल अफेयर्स कमेटी
चेयरमैन: सीए राजीव बंसल
को-चेयरमैन: नितिन बहल

15. इंफ्रास्ट्रक्चर, मेंटेनेंस एंड ग्रीन कमेटी
चेयरमैन: मोहिंदर सिंह
को-चेयरमैन: अतुल तलवार

16. डिसिप्लिन कमेटी
चेयरमैन: सीए राजीव बंसल
को-चेयरमैन: नितिन बहल

राजीव बंसल के पास सबसे ज्यादा 6 कमेटियों की जिम्मेदारी

अचीवर्स ग्रुप की ओर से एग्जीक्यूटिव का चुनाव लड़ने वाले सीए राजीव बंसल चुनाव परिणाम में 10वें और अंतिम स्थान पर रहे थे, लेकिन सब-कमेटियों के गठन में उन्हें सबसे ज्यादा जिम्मेदारियां मिली हैं। उनके पास कुल 6 कमेटियों की जिम्मेदारी रहेगी।

राजीव बंसल को इंडोर स्पोर्ट्स, लीगल अफेयर्स और डिसिप्लिन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा पर्चेज एंड डिस्पोजल, लाइब्रेरी तथा ह्यूमैनिटेरियन एंड सोशल कॉज कमेटी में उन्हें को-चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है।

मोहिंदर सिंह को 3 कमेटियों की चेयरमैनशिप

एग्जीक्यूटिव के रूप में जीत हासिल करने वाले मोहिंदर सिंह को तीन कमेटियों की चेयरमैनशिप मिली है। वह पर्चेज एंड डिस्पोजल, जिम एंड हेल्थ क्लब तथा इंफ्रास्ट्रक्चर, मेंटेनेंस एंड ग्रीन कमेटी के चेयरमैन होंगे। खास बात यह है कि उन्हें किसी भी कमेटी में को-चेयरमैन की जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

नितिन बहल 4 कमेटियों में शामिल

नितिन बहल भी चार कमेटियों में शामिल हैं। उन्हें बार कमेटी और हॉस्पिटैलिटी, स्टाफ मैनेजमेंट एंड वैलेट कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि लीगल अफेयर्स और डिसिप्लिन कमेटी में वह को-चेयरमैन रहेंगे।

पहली बार एग्जीक्यूटिव टीम में आए जुबिन शंगारी को भी अहम जिम्मेदारी

पहली बार एग्जीक्यूटिव टीम का हिस्सा बने जुबिन शंगारी को लैंडस्केपिंग एंड हॉर्टिकल्चर कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा वह आउटडोर स्पोर्ट्स और इंडोर स्पोर्ट्स कमेटी में को-चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।

शालिनी कालरा को हाउसकीपिंग की कमान

एग्जीक्यूटिव चुनाव में दूसरे स्थान पर रहीं शालिनी कालरा को हाउसकीपिंग कमेटी की चेयरमैनशिप दी गई है। इसके साथ ही वह जिम एंड हेल्थ क्लब तथा लैंडस्केपिंग एंड हॉर्टिकल्चर कमेटी में को-चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।

कुल मिलाकर 16 सब-कमेटियों के गठन के साथ जिमखाना क्लब के विभिन्न कामकाज और गतिविधियों की जिम्मेदारियां एग्जीक्यूटिव सदस्यों के बीच स्पष्ट रूप से बांट दी गई हैं। अब इन कमेटियों के माध्यम से क्लब के प्रशासन, खेल, मनोरंजन, कैटरिंग, हॉस्पिटैलिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *