AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeJalandharPunjab Policeअपराध समाचारकपूरथलापंजाबराज्य समाचार

कपूरथला में दर्दनाक सड़क हादसा: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालकों की मौत!

Spread the love

Punjab Hotmail Bureau, कपूरथला। गांव कड़ाल कलां के पास शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रभजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी मोठांवाला और रविंदर सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी कालरू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार प्रभजीत सिंह की पत्नी गर्भवती है और प्रसव के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती है।

परिजनों के मुताबिक, प्रभजीत अपनी पत्नी के लिए घर से खाना लेकर अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान कड़ाल कलां के पास उसका मोटरसाइकिल सामने से आ रहे दूसरे मोटरसाइकिल से टकरा गया।

वहीं, रविंदर सिंह ट्रैक्टरों की वर्कशॉप में काम करता था। परिजनों के अनुसार, काम खत्म करने के बाद वह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। कड़ाल कलां के पास दोनों मोटरसाइकिलों की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. इंद्रप्रीत सिंह ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रशासन ने हादसे की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *