AdministrationBreaking NewsChandigarhCityFeaturedGovernmentJalandharPoliticsअमृतसरजालंधरपंजाबपटियालाबठिंडाराज्य समाचारलुधियानासाहिबजादा अजीत सिंह नगर

पंजाब में 3 IAS अफसरों के तबादले, इन डिपार्टमेंट में मिली जिम्मेदारी!

Spread the love

Punjab Hotmail Bureau, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने शुक्रवार को तीन IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। 2014 बैच के IAS ऋषि पाल सिंह की सेवाएं सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन कर उन्हें पंजाब राज्य महिला आयोग का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।

वह इससे पहले पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU), लुधियाना के रजिस्ट्रार थे।2015 बैच के IAS अभिजीत कपलिश को पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (PEDA) के CEO पद पर बनाए रखते हुए खेल एवं युवा सेवाएं विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह जिम्मेदारी पहले IAS अधिकारी साक्षी साहनी के पास थी।

वहीं, 2018 बैच के IAS सुखजीत पाल सिंह की सेवाएं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधीन की गई हैं और उन्हें PAU लुधियाना का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *