AdministrationAgricultureBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityDelhiDevlopmentEnvironmentFeaturedGovernmentIndiaJalandharPoliticsPositive Newsजालंधरनई दिल्लीपंजाबपटियालाबठिंडाराजनीति समाचारराज्य समाचारलुधियाना

चन्नी को मिला दूसरा ‘संसद रत्न’ सम्मान: कृषि समिति के उत्कृष्ट कामकाज के लिए हुए सम्मानित

Spread the love

Punjab Hotmail Bureau, चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को बुधवार को प्रतिष्ठित ‘संसद रत्न पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया गया।

उन्हें यह सम्मान संसद की कृषि, पशुपालन एवं खाद्य प्रसंस्करण संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष के तौर पर उत्कृष्ट कामकाज के लिए दिया गया है।

चन्नी की अध्यक्षता वाली समिति को संसदीय समितियों की श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन के लिए चुना गया।

समिति के माध्यम से चन्नी ने किसानों, खेत मजदूरों और कृषि क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। समिति की रिपोर्टों में किसानों के हितों और कृषि सुधारों से संबंधित कई अहम सुझाव शामिल रहे।

यह चन्नी का दूसरा संसद रत्न सम्मान है। इससे पहले वर्ष 2025 में भी उन्हें संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

सम्मान मिलने पर चन्नी ने इसे पंजाब और जालंधर की जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह आगे भी जनता और किसानों से जुड़े मुद्दों की आवाज संसद में मजबूती से उठाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *