AdministrationBreaking NewsCanadaCentral GovernmentChandigarhCityCrimeDelhiEntertainment deskFeaturedGovernmentIndiaInternationalJalandharWorldअपराध समाचारपंजाबराज्य समाचार

Canada में एमी विर्क के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जली हुई SUV भी मिली; गैंग से जुड़े शख्स ने ली जिम्मेदारी!

Spread the love

Punjab Hotmail Bureau, जालंधर/एबट्सफोर्ड। कनाडा (Canada) के एबट्सफोर्ड में पंजाबी गायक एमी विर्क के कार्यक्रम के बाद उनके काफिले पर कथित तौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। एबट्सफोर्ड पुलिस ने मैक्कलम रोड के 2500-ब्लॉक में गोलीबारी की पुष्टि की है। हालांकि, पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया कि निशाना कौन था और एमी विर्क उस वाहन में मौजूद थे या नहीं।

पुलिस के मुताबिक, रात करीब 11 बजे के बाद एक गहरे रंग की SUV में सवार लोगों ने दूसरी गाड़ी पर कई गोलियां चलाईं। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इसके कुछ ही समय बाद सनीसाइड प्लेस के 2400-ब्लॉक में एक SUV जली हुई मिली। पुलिस जांच कर रही है कि दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध है या नहीं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, 5 सितंबर की रात रोजर्स फोरम हॉल में एमी विर्क का कार्यक्रम था। दावा है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद करीब 11 बजे वह वाहनों के काफिले के साथ रवाना हुए और इसी दौरान काफिले में शामिल एक रॉल्स रॉयस पर फायरिंग की गई। सूत्रों का यह भी दावा है कि वाहन बुलेटप्रूफ था, जिसके चलते किसी को नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सोशल मीडिया पोस्ट में गैंग से जुड़े शख्स का दावा

घटना के बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े बताए जा रहे चर्ण दत्त चार्ली नाम के व्यक्ति की पोस्ट सामने आई, जिसमें उसने गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में कहा गया कि कथित हमला एमी विर्क के कार्यक्रम के प्रमोटर को निशाना बनाकर किया गया था। इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस ने भी अब तक घटना को किसी गैंग से नहीं जोड़ा है।

एबट्सफोर्ड पुलिस के प्रवक्ता सार्जेंट पॉल वॉकर ने लोगों से जांच में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा कि 10:45 से 11:30 बजे के बीच मैक्कलम रोड के 2500-ब्लॉक या रात करीब 11 बजे सनीसाइड प्लेस के 2400-ब्लॉक के आसपास मौजूद लोगों के पास यदि कोई जानकारी या डैशकैम फुटेज है, तो वे पुलिस से संपर्क करें।

फिलहाल पुलिस फायरिंग, जले हुए वाहन और दोनों घटनाओं के संभावित संबंध की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *