लेक्चरर नेहा हत्याकांड: पति-सास को 4 दिन का पुलिस रिमांड, सोना-बाबू चैट सहित कई अहम कड़ियों से उठेगा पर्दा!
Punjab Hotmail, जालंधर। लेक्चरर नेहा की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस 1 सितंबर तक दोनों से पूछताछ करेगी। पुलिस ने अदालत से 5 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने 4 दिन की मंजूरी दी।

वकील का दावा—नेहा को प्रताड़ित किया, हार्पिक पिलाने का आरोपनेहा के परिवार की ओर से पेश वकील अनूप गौतम ने बताया कि अदालत में नेहा को कथित तौर पर प्रताड़ित करने और हार्पिक पिलाने से जुड़े आरोप रखे गए।
परिवार का कहना है कि नेहा पहले भी ससुराल पक्ष की प्रताड़ना का सामना कर रही थी, जिसके दस्तावेज अदालत में पेश किए जाएंगे।
सतपाल कौर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
परिवार की ओर से बताया गया कि मामले में उमंग बस्सी और सतपाल कौर के बीच संबंधों के सबूत मिलने का दावा किया गया है। सतपाल कौर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
परिवार बोला—दोषियों को सख्त सजा मिले
नेहा के भाई अमरिश अमन ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार को इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। परिवार ने पुलिस और मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार का भी धन्यवाद किया और कहा कि आरोपियों को उज्जैन से गिरफ्तार करना जांच में अहम कदम है।
पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपों, घटनाक्रम और सामने आए साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
