‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में युवा भाजपा का कांग्रेस भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेडिंग के बावजूद सड़क पर किया सामूहिक गायन
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जालंधर शहरी की ओर से ‘वंदे मातरम्’ के गायन में कथित रुकावट और राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कांग्रेस भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई।

भाजपा नेताओं के अनुसार, पुलिस की रोक के बावजूद कार्यकर्ता सड़क पर एकत्र हुए और सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान प्रकट किया।

प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला उपप्रधान पंकज लुथरा, महामंत्री सूर्य मिश्रा, वरुण दुबे, युवा नेता हिमांशु शर्मा और डिंपी लुभाना ने की। जिला भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की विशेष रूप से प्रदर्शन में शामिल हुए। उनके साथ पूर्व जिला युवा मोर्चा प्रधान मिंटा कोछड़, संजीव मनी और बलजीत प्रिंस भी मौजूद रहे।
‘राष्ट्रीय सम्मान के मुद्दे पर समझौता नहीं’ — अशोक सरीन हिक्की
इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति की भावना से जुड़ा राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्रीय भावना और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।
अशोक सरीन हिक्की ने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार ने बैरिकेड लगाकर युवाओं को जबरन रोककर इंडी गठबंधन और कांग्रेस को खुश करने का प्रयास किया, जिससे राष्ट्रप्रेमियों की भावनाओं को ठेस पहुंची।
उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रभक्ति, संविधान और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी। युवा मोर्चा नेताओं ने कहा कि उनका प्रदर्शन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गीत और देशभक्ति की भावना के सम्मान के लिए था।
उन्होंने कहा कि युवा भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
प्रदर्शन में पंकज सारंगल, अंकित कोछड़, वरुण दुबे, चिराग, गौरव राय, हरप्रीत सिंह, सूरज संगर, कार्तिक दुग्गल, मोहित भगत, अर्जुन सिंह हैप्पी, सनी शर्मा, वरुण नागपाल, नसीब बुगा, वरिंदर सिंह, यजीत हुरिया, प्रदीप खुल्लर, शालू कुमारी, सीमा रानी, दिनेश शर्मा, बिनीत दीवान, नीरज शर्मा, करण विज, नकुल यादव, अंकुश बेरी, नीतीश शर्मा, आशु शर्मा, शुभम गुप्ता, मंदीप कलेर, आशु लूथरा, शिव शंकर शाह, रोशन कुमार, लक्की कुमार, वैभव सहगल, आदिया, रिपुदमन सिंह, मनी सिंह, रोहित ढड, स्नेह वासन, लविश अंगूराल, साहिल कपिल, हरजिंदर सिंह बाबू, मंदीप सिंह, करन ठाकुर, हरप्रीत सिंह और नितिन महेंद्रू समेत बड़ी संख्या में भाजपा युवा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
