AdministrationBJP PunjabBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityCrimeDelhiElectionsFeaturedGovernmentIndiaJalandharMohaliPoliticsPunjab GovernmentPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरदेश-विदेशनई दिल्लीपंजाबराज्य समाचार

नशे में झूमते युवकों का वीडियो शेयर कर घिरे भज्जी! पंजाब पुलिस बोली- वीडियो श्रीगंगानगर का, केजरीवाल ने पूछा- “क्या PMO से आया था आदेश?”

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर/न ई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह द्वारा दो युवकों के नशे में झूमते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

भज्जी ने वीडियो को पंजाब का बताते हुए राज्य में नशे की स्थिति और सरकारों की नीतियों पर चिंता जताई थी। हालांकि, पंजाब पुलिस ने वीडियो को पंजाब का होने से साफ इनकार किया है।

पंजाबी ऑडियो के कारण पंजाब का समझा गया वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो युवक कथित तौर पर नशे की हालत में सड़क पर झूमते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में पंजाबी ऑडियो ट्रैक चल रहा था। इसी वजह से कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे पंजाब की घटना मानकर शेयर किया।

हरभजन सिंह ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि पंजाब को किसी की बुरी नजर लग गई है और सरकारों की नीतियों के कारण पंजाब के युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं। उन्होंने पंजाब को नशे से बचाने की अपील की।

पंजाब पुलिस ने किया दावे का खंडन

हरभजन सिंह की पोस्ट सामने आने के बाद पंजाब पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और उन्हें टैग करते हुए वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो पंजाब का नहीं है और इसका पंजाब पुलिस से कोई संबंध नहीं है।

पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि वीडियो राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले का है।

केजरीवाल ने BJP और PMO पर उठाए सवाल

विवाद के बीच AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी के कई लोगों ने एक साथ यह बात फैलाई और पूछा कि “क्या आदेश PMO से आया था? क्या PMO देश में झूठ फैलाता है?”

पुलिस की सोशल मीडिया यूजर्स से अपील

पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की कि केवल वीडियो में पंजाबी भाषा या पंजाबी ऑडियो होने के आधार पर किसी घटना को पंजाब से जोड़कर न शेयर करें।

पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी वीडियो या दावा पोस्ट करने से पहले उसकी जगह और तथ्यों की पुष्टि जरूर करनी चाहिए।

पुलिस ने सभी सोशल मीडिया यूजर्स और अकाउंट्स से जिम्मेदारी के साथ सामग्री साझा करने और भ्रामक जानकारी फैलाने से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *