AdministrationBreaking NewsBusinessChandigarhCityElectionsFeaturedGymkhanaClubElectionJalandharजालंधरपंजाबराजनीति समाचारराज्य समाचार

जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव: अचीवर्स ग्रुप ने घोषित की पूरी टीम, 10 सदस्यीय कार्यकारिणी भी मैदान में

Spread the love

चार प्रमुख पदों के उम्मीदवारों के साथ कार्यकारिणी के 10 सदस्यों के नाम सार्वजनिक

मनमोहन सिंह

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जालंधर जिमखाना क्लब के आगामी चुनाव को लेकर अचीवर्स ग्रुप ने अपनी पूरी चुनावी टीम की घोषणा कर दी है। चार प्रमुख पदों के उम्मीदवारों के नाम पहले ही घोषित किए जा चुके थे, जबकि अब 10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम के नाम भी सार्वजनिक कर दिए गए हैं।

ग्रुप की ओर से जूनियर उपाध्यक्ष पद के लिए धीरज सेठ, सचिव पद के लिए अमित कुकरेजा, संयुक्त सचिव पद के लिए हरप्रीत सिंह (गोल्डी) और कोषाध्यक्ष पद के लिए सौरभ खुल्लर को उम्मीदवार बनाया गया है।

10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम

अचीवर्स ग्रुप की कार्यकारिणी टीम में विपिन झांझी, नितिन बहल, मोहिंदर सिंह, शालिनी कालरा, शलीन जोशी, राजीव बंसल, अतुल तलवार, विनी धवन, एम. बी. बाली और जुबिन शांगरी को शामिल किया गया है।

चार प्रमुख पदों के उम्मीदवारों और 10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम की घोषणा के साथ अचीवर्स ग्रुप की पूरी चुनावी तस्वीर अब स्पष्ट हो गई है। ग्रुप ने इसे संगठित चुनावी तैयारी और स्पष्ट नेतृत्व संरचना के साथ मैदान में उतरने की दिशा में अहम कदम बताया है।

अचीवर्स ग्रुप की पूरी टीम सामने आने के बाद जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव को लेकर चुनावी मुकाबला और अधिक दिलचस्प हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *