AdministrationAmritsarBreaking NewsChandigarhCityGovernmentJalandharPunjab GovernmentPunjab HotmailPunjab Policeअमृतसरजालंधरपंजाबराज्य समाचार

पंजाब पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर के CP गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह गिल बने नए पुलिस कमिश्नर!

Spread the love

Punjab Hotmail, अमृतसर: पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में अहम बदलाव करते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला कर दिया है। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, उनकी जगह हरमनबीर सिंह गिल को अमृतसर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

आदेशों में यह भी कहा गया है कि गुरप्रीत सिंह भुल्लर अगले निर्देश जारी होने तक डीजीपी कार्यालय में रिपोर्ट करेंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल को पंजाब पुलिस में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि, सरकार की ओर से तबादले के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव के बाद हरमनबीर सिंह गिल अब अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट की कमान संभालेंगे, जबकि भुल्लर नई तैनाती तक डीजीपी कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *