AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeJalandharPunjab GovernmentPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

15 साल तक साथ रहने के बाद टूटा रिश्ता! विधवा ने लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, दूसरी युवती से सगाई करने का दावा?

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर: नकोदर के नूरमहल क्षेत्र से रिश्तों में धोखे और कथित शोषण का एक मामला सामने आया है।

एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने शादी का वादा कर करीब 15 वर्षों तक उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहकर शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में चुपचाप किसी दूसरी युवती से सगाई कर ली।

पीड़िता ने एसएसपी जालंधर को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है।

पति की मौत के बाद हुई थी मुलाकात

महिला ने शिकायत में बताया कि पति के निधन के बाद वह मानसिक और आर्थिक रूप से कठिन दौर से गुजर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी हरविंदर से हुई।

महिला का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और जीवनभर पत्नी की तरह साथ रखने का वादा किया। इसके बाद दोनों लंबे समय तक साथ रहने लगे।

शपथ पत्र देकर शादी का भरोसा दिलाने का आरोप

महिला का दावा है कि 10 अक्टूबर 2016 को आरोपी ने एक शपथ पत्र (एफिडेविट) भी दिया था, जिसमें उससे शादी करने और जीवनभर साथ निभाने की बात कही गई थी।

इसके बावजूद जब भी महिला ने कानूनी तौर पर शादी करने की बात उठाई, आरोपी हर बार टालमटोल करता रहा।

‘शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध’

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी शादी का भरोसा देकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे विभिन्न तरीकों से मनाया और दबाव बनाया।

पिछले कुछ समय से आरोपी का व्यवहार बदल गया और उसने महिला से दूरी बना ली।

दूसरी युवती से सगाई करने का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि उसे पता चला कि आरोपी ने 20 जुलाई 2026 को किसी अन्य युवती से गुपचुप सगाई कर ली है और अब शादी की तैयारी कर रहा है। जब उसने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया।

महिला का यह भी आरोप है कि बाद में उसे फोन पर धमकियां दी गईं और आरोपी के घर जाने पर उसके परिजनों ने भी जान से मारने की धमकी दी।

SHO पर कार्रवाई न करने का आरोप

महिला का कहना है कि उसने 23 जुलाई को थाना बिलगा में शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

महिला का दावा है कि उसके पास अपने आरोपों से जुड़े दस्तावेज और अन्य सबूत मौजूद हैं तथा जरूरत पड़ने पर वह हाईकोर्ट का रुख भी करेगी।

आरोपी ने आरोपों को बताया झूठा

दूसरी ओर, आरोपी हरविंदर ने महिला के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उसका कहना है कि उसने न तो कोई शपथ पत्र दिया और न ही शादी का कोई वादा किया।

आरोपी ने एफिडेविट पर मौजूद हस्ताक्षरों को भी फर्जी बताते हुए कहा कि उसका महिला से कोई संबंध नहीं है और उस पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *