AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeHealthIndiaJalandharPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरदेश-विदेशपंजाबराज्य समाचार

जालंधर सड़क हादसे में दो युवतियों बनीं फरिश्ता, CPR देकर बुजुर्ग की बचाई जान

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर। जालंधर में इंसानियत की मिसाल पेश करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए एक बुजुर्ग की जान मौके पर मौजूद दो युवतियों की सूझबूझ और समय पर दिए गए CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) से बच गई।

हादसे के बाद बुजुर्ग बेहोश हो गए थे और उनकी सांसें तथा धड़कन बेहद धीमी पड़ गई थीं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग अपनी स्कूटी पर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि बुजुर्ग की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।

इसी दौरान वहां मौजूद दो युवतियों ने बिना घबराए तुरंत मदद के लिए आगे कदम बढ़ाया। उन्होंने बुजुर्ग को सड़क पर सुरक्षित लिटाकर लगातार CPR देना शुरू किया।

कुछ देर तक चेस्ट कम्प्रेशन और प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद बुजुर्ग के शरीर में हरकत हुई और उनकी सांसें सामान्य होने लगीं। समय पर मिली इस मेडिकल सहायता ने उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

इसके बाद घायल बुजुर्ग को तुरंत व्हीलचेयर की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने दोनों युवतियों की बहादुरी, सूझबूझ और मानवता की सराहना करते हुए कहा कि अगर उन्होंने समय रहते CPR न दिया होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *