AdministrationBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityDelhiFeaturedGovernmentIndiaPoliticsनई दिल्लीराज्य समाचारशिक्षास्वास्थ्य समाचार

जंतर-मंतर पर हाई वोल्टेज ड्रामा: अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक, पत्नी ने दी सख्त चेतावनी; आंदोलन जारी

Spread the love

Punjab Hotmail, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस सुरक्षा के बीच सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद प्रदर्शन स्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए और प्रदर्शनकारियों से जगह खाली करने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए आंदोलन पर डटे रहे।

वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने अस्पताल में उनके इलाज को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि उनकी और डॉक्टर की अनुमति के बिना सोनम वांगचुक को कोई दवा या उपचार न दिया जाए।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बिना सहमति के कोई मेडिकल प्रक्रिया की गई तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के विरोध में खुद भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि आंदोलन समाप्त नहीं होगा और 20 जुलाई को संसद मार्च भी निकाला जाएगा। साथ ही उन्होंने सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को और तेज करने का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *