AdministrationAmericaBreaking NewsChandigarhCityCrimeDelhiGovernmentIndiaInternationalJalandharPunjab GovernmentPunjab PoliceUSAअपराध समाचारजालंधरदेश-विदेशपंजाबराज्य समाचारहोशियारपुर

₹4 करोड़ फिरौती कांड में पंजाब पुलिस का SHO गिरफ्तार: FBI ऑपरेशन में गैंगस्टरों से कनेक्शन के आरोप, AAP नेता हत्याकांड से भी जुड़ा नाम!

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर/होशियारपुर। पंजाब पुलिस ने टांडा थाने के पूर्व SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा को ₹4 करोड़ (4 लाख डॉलर) की कथित फिरौती और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई अमेरिकी FBI के ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ में नाम सामने आने के बाद की गई। जांच एजेंसियों के मुताबिक नागरा पर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े लोगों के साथ मिलकर अमेरिका में रह रहे एक परिवार से फिरौती मांगने का आरोप है।

DIG नवीन सिंगला के निर्देश पर जांच पूरी होने के बाद नागरा के खिलाफ एक्सटॉर्शन और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

मामला 15 जनवरी 2026 को टांडा के गांव मियाणी में हुए AAP कार्यकर्ता और कारोबारी बलविंदर सिंह सतकरतार की हत्या से भी जुड़ा है।

पुलिस ने पहले इस हत्याकांड में अमेरिका में रह रहे रिटायर्ड ASI चरनजीत सिंह को मुख्य साजिशकर्ता बताया था, लेकिन बाद में अमेरिकी एजेंसियों ने आरोप लगाया कि इसी केस में फंसाए रखने और राहत दिलाने के नाम पर उनके परिवार से 4 लाख डॉलर की कथित फिरौती मांगी गई।

अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क में कुछ भारतीय पुलिस अधिकारियों की भी भूमिका थी, जिसमें तत्कालीन SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।

अब उनकी गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच और तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *