AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeIndiaJalandharSAD NewsSportsअपराध समाचारखेलजालंधरदेश-विदेशपंजाबराज्य समाचार

10 दिन बाद जाना था UK… लेकिन रास्ते में मौत मिली: जालंधर-मोगा हाईवे पर दर्दनाक हादसे में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत

Spread the love

#Jalandhar #RoadAccident #PunjabNews #Kabaddi

Punjab Hotmail, जालंधर/नकोदर। जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर गांव लदड़ा अड्डे के पास शुक्रवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।

मलसियां से नकोदर लौट रहे तीन दोस्त बाइक पर सवार थे, तभी पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक हाईवे पर आ गई।

तेज रफ्तार बाइक ट्रॉली से पीछे से टकरा गई, जिससे 16 वर्षीय हरजोत सिंह और 23 वर्षीय गुरदीप सिंह उर्फ दीपा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी हरदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में जान गंवाने वाले गुरदीप का यूके वीजा मंजूर हो चुका था और वह महज 10 दिन बाद विदेश जाने वाला था। तीनों युवक अच्छे दोस्त, सहपाठी और कबड्डी खिलाड़ी थे।

हादसे के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *