AdministrationBJP PunjabBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityDelhiFeaturedGovernmentIndiaIndian RailwaysJalandharPositive Newsजालंधरनई दिल्लीपंजाबराज्य समाचार

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन बनकर तैयार! केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने लिया जायजा, जल्द पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर । जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दौरा कर अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। करीब ₹98.89 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में है।

केंद्रीय मंत्री का रेलवे अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने निर्माण कार्य की समीक्षा कर अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

मीडिया से बातचीत में रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और 17 जुलाई तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि देशभर के 100 वर्ष से अधिक पुराने करीब 1500 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिनमें जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन भी शामिल है।

केंद्रीय मंत्री ने भरोसा जताया कि निर्माण कार्य में यदि कहीं कोई कमी रह गई है तो उसे उद्घाटन से पहले दूर कर लिया जाएगा, ताकि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला आधुनिक रेलवे स्टेशन मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *