AdministrationBJP PunjabBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityDelhiFeaturedGovernmentIndiaJalandharPoliticsPositive NewsPunjab GovernmentReligiousइलेक्शनचंडीगढ़जालंधरदेश-विदेशधर्म-कर्मपंजाबराजनीति समाचारराज्य समाचारहोशियारपुर

डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद; बोले- 2027 में पंजाब में बनेगी भाजपा सरकार

Spread the love

केजरीवाल की नशा-मुक्त पंजाब की गारंटी फेल, चुटकुलों और ड्रामेबाज़ी में व्यस्त सरकार; होशियारपुर जेल मामला सरकार की नाकामी: केवल सिंह ढिल्लों

पंजाब कांग्रेस में अंदरुनी कलह और सत्ता का लालच साफ दिख रहा, चुनाव में जनता जवाब देगी

#PunjabPolitics #BJP #KevalSinghDhillon #Jalandhar #DeraSachkhandBallan #PunjabNews #AAP #ArvindKejriwal #DrugFreePunjab #BreakingNews #PunjabElection2027 #BJPPunjab

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों शनिवार को डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे, जहां उन्होंने नतमस्तक होकर पद्मश्री संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान उन्होंने संत निरंजन दास जी को पद्मश्री सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं और पंजाब की खुशहाली, शांति एवं चढ़दी कला के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने 108 संत श्री सरवण दास जी की प्रतिमा के समक्ष भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मीडिया से बातचीत में ढिल्लों ने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद समाज को सही दिशा देने और सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि संतों के आशीर्वाद और जनता के सहयोग से भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में पंजाब में मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी और सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित और दलित समाज की सेवा भाजपा की विचारधारा का मूल आधार है। डेरा सचखंड बल्लां से समाज हित और जनकल्याण के लिए जो भी मार्गदर्शन मिलेगा, भाजपा उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ अमल में लाएगी।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला, सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल, राजेश बाघा, अविनाश चंद्र क्लेर, एस.आर. लद्धड़, इंद्र इकबाल अटवाल सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।-

‘केजरीवाल की नशा खत्म करने की गारंटी फेल’ – केवल सिंह ढिल्लों का AAP सरकार पर तीखा हमला

डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेकने के बाद मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने पंजाब से तीन महीने में नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन साढ़े चार साल बाद भी नशा पहले से अधिक फैल चुका है और युवा लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं।

होशियारपुर जेल में डिप्टी सुपरिटेंडेंट की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जेलों में खुलेआम नशा बिकना और मोबाइल फोन चलना सरकार की विफलता का सबसे बड़ा सबूत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को सब कुछ पता होने के बावजूद वह केवल चुटकुलों और ड्रामेबाज़ी में व्यस्त है।ढिल्लों ने कहा कि पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद, बेरोज़गारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, जबकि मुख्यमंत्री राज्य से बाहर हैं।

उन्होंने दावा किया कि विकास के मामले में पंजाब लगातार पिछड़ रहा है, जबकि भाजपा शासित राज्यों में विकास और निवेश तेजी से बढ़ रहा है।

महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने के वादे पर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि 51 महीनों की राशि देने के बजाय केवल तीन महीने की रकम देकर महिलाओं के साथ धोखा किया गया है।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी अपने आंतरिक विवादों में उलझी हुई है और जनता के मुद्दों से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

ढिल्लों ने विश्वास जताया कि 2027 में भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी और राज्य को फिर से विकास, सुरक्षा और खुशहाली की राह पर लेकर जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *