AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeGovernmentIndiaPunjab GovernmentPunjab Policeअपराध समाचारपंजाबमोगाराज्य समाचार

मोगा में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला: DJ बंद कराने पहुंची 112 PCR पर बरसे ईंट-पत्थर, हवलदार गंभीर घायल; कई आरोपियों पर केस दर्ज

Spread the love

Punjab Hotmail, मोगा: शहर के कोटकपूरा बाईपास रोड स्थित कैम्ब्रिज स्कूल के पीछे बनी बस्ती में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर पहुंची 112 PCR पुलिस टीम पर नशे में धुत युवकों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

इस हमले में हवलदार सूबा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी संदीप सिंह ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर शिकायत दी थी कि पड़ोस के एक घर में कुछ लोग शराब के नशे में तेज आवाज में डीजे बजाकर गाली-गलौज और हुड़दंग कर रहे हैं।

शिकायत मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को डीजे बंद कर शांति बनाए रखने के लिए कहा।

आरोप है कि पुलिस की बात सुनते ही नशे में धुत युवकों ने पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान हवलदार सूबा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल पुलिसकर्मी के बयानों के आधार पर पुलिस ने निरंजन सिंह, मनी कुमार, अर्जुन कुमार, हरतेश, राकेश कुमार, कमलेश कुमार, मोनू यादव सहित आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा, जानलेवा हमला और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *