BJP PunjabBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityCrimeDelhiFeaturedGovernmentIndiaJalandharPoliticsजालंधरपंजाबराज्य समाचार

बहबल कलां गोलीकांड: SIT के सामने पेश हुए विजय सांपला, बोले- मांगपत्र की कॉपी मिलने के बाद ही दूंगा विस्तृत जवाब, दबाव बना रहे!

Spread the love

#BahbalKalan #VijaySampla #SITInquiry #PunjabPolitics #Jalandhar #PunjabNews #BJPPunjab #BreakingNews

Punjab Hotmail, जालंधर। बहबल कलां गोलीकांड मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला मंगलवार को जालंधर स्थित पीएपी कॉम्प्लेक्स में एसआईटी के समक्ष पेश हुए।

पूछताछ के बाद सांपला ने कहा कि उन्हें वर्ष 2018 में राज्यपाल को सौंपे गए मांगपत्र के संबंध में बुलाया गया था, लेकिन दस्तावेज देखे बिना वह कोई विस्तृत बयान नहीं दे सकते।

सांपला ने बताया कि जिस मांगपत्र के बारे में उनसे सवाल पूछे गए, वह अकाली दल-भाजपा गठबंधन की ओर से संयुक्त रूप से राज्यपाल को सौंपा गया था। उन्होंने एसआईटी से मांगपत्र की कॉपी उपलब्ध करवाने की मांग की है ताकि तथ्यों को देखने के बाद वह अपना पक्ष स्पष्ट कर सकें।

उन्होंने कहा कि दस्तावेज मिलने के बाद वह उसे मीडिया के समक्ष भी सार्वजनिक करेंगे।

‘दबाव बनाने की कोशिश, फिर भी जांच में पूरा सहयोग दूंगा’

मीडिया से बातचीत में विजय सांपला ने आरोप लगाया कि उन्हें दबाव बनाने या डराने की मंशा से बुलाया गया है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि यदि एसआईटी भविष्य में दोबारा पूछताछ के लिए बुलाती है तो वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा का इस मामले से सीधे तौर पर कोई संबंध नहीं है, फिर भी उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।

समन को लेकर भी उठाए सवाल

सांपला ने कहा कि जो अधिकारी उन्हें समन देने आए थे, उन्हें भी स्पष्ट जानकारी नहीं थी कि उन्हें किस कार्यालय में पेश होना है। बाद में उन्हें बताया गया कि मामले की जांच डीआईजी प्रमोद कुमार की निगरानी में चल रही है।

उन्होंने कहा कि अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने सैकड़ों मांगपत्र सौंपे हैं, ऐसे में केवल एक मांगपत्र के आधार पर उन्हें तलब किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं किया गया।

2015 की घटनाओं से जुड़ा है मामला

एसआईटी की जांच वर्ष 2015 में थाना बाजाखाना में दर्ज दो मामलों पर केंद्रित है। ये मुकदमे 14 अक्टूबर और 21 अक्टूबर 2015 को दर्ज किए गए थे। बेअदबी की घटनाओं के बाद बहबल कलां में हुए गोलीकांड ने पूरे पंजाब में बड़ा राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा कर दिया था।

अब एसआईटी मामले की हर कड़ी को जोड़ने और तथ्यों तक पहुंचने के लिए विभिन्न नेताओं और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है।

तथ्यों को समझने के लिए बुलाया गया था सांपला को

एसआईटी द्वारा जारी समन में कहा गया था कि विजय सांपला मामले के तथ्यों और परिस्थितियों से परिचित प्रतीत होते हैं। इसी आधार पर उन्हें बयान दर्ज करवाने और जांच में सहयोग के लिए पीएपी कॉम्प्लेक्स बुलाया गया।

एसआईटी अब मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन जांच कर रही है ताकि बहबल कलां गोलीकांड से जुड़े सभी तथ्यों को सामने लाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *