जालंधर में फर्जी इमीग्रेशन कारोबार का आरोप: बिना लाइसेंस चल रहा वीजा कंसल्टेंसी ऑफिस, DC दफ्तर में शिकायत!
#Jalandhar #ImmigrationNews #VisaConsultant #PunjabNews #BreakingNews #TravelAgent #JalandharNews #DailyTVNews
Punjab Hotmail, जालंधर। विदेश भेजने और वीजा सेवाएं देने का दावा करने वाली एक ट्रैवल कंसल्टेंसी कंपनी विवादों में घिर गई है। छोटी बारादरी स्थित इस कंपनी के खिलाफ डीसी कार्यालय में शिकायत देकर आरोप लगाया गया है कि वह बिना वैध लाइसेंस के इमीग्रेशन और ट्रैवल एजेंसी का कारोबार चला रही है।

शिकायतकर्ता विकास का दावा है कि संबंधित कंपनी सोशल मीडिया पर लगातार वीजा और विदेश यात्रा से जुड़े विज्ञापन चला रही है तथा ग्राहकों के वीजा दस्तावेजों को भी प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रही है।

आरोप है कि कंपनी के पास जिला प्रशासन द्वारा जारी कोई अधिकृत ट्रैवल एजेंट लाइसेंस नहीं है, फिर भी वह खुलेआम कारोबार कर रही है।
शिकायत में कंपनी संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मामला दर्ज करने की मांग की गई है।
उधर, कंपनी प्रबंधन का कहना है कि वह जल्द ही अपना पक्ष सार्वजनिक करेगा। फिलहाल मामला प्रशासन के पास पहुंच चुका है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई हो सकती है।
