Punjab दौरे से पहले भाजपा एक्टिव, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नेताओं से लिया फीडबैक… पंजाब के लिए रवाना!
#BJP #PunjabPolitics #NitinNabin #PunjabVisit #TarunChugh #RavneetSinghBittu #PunjabNews #PoliticalNews #BJPPunjab #NewPunjab #DelhiAirport #BreakingNews #IndianPolitics #PunjabUpdate #LatestNews
Punjab Hotmail, नई दिल्ली। पंजाब दौरे पर रवाना होने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर राज्य के विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से हुई, जहां पंजाब की मौजूदा स्थिति और पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाब भाजपा नेताओं से जमीनी स्तर का फीडबैक लिया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव मांगे।
इस मौके पर नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा “नए पंजाब के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है” और राज्य के विकास, युवाओं के भविष्य तथा सुशासन के लिए पार्टी लगातार काम करती रहेगी।
पंजाब दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि इसे आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
