पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, जालंधर में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में फैली दहशत!
#Jalandhar #PunjabNews #FiringCase #CrimeNews #BreakingNews #JalandharCrime #PunjabPolice #GunAttack #Rahul #MaqsudaSabziMandi #LatestNews #PunjabCrime
Punjab Hotmail, जालंधर । जालंधर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं। जानकारी के अनुसार निहंग बाने में आए एक युवक ने राहुल नामक युवक को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी।

बताया जा रहा है कि राहुल सुबह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी आरोपी वहां पहुंचा और अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबक गए।
गोली लगने से घायल राहुल को तुरंत सत्यम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सूत्रों के अनुसार इस घटना का संबंध मकसूदा सब्जी मंडी में हुए एक हत्या कांड से जोड़ा जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
