AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeFeaturedGovernmentIndiaPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

पुरानी रसीदों का खेल: लाखों की अड्डा फीस हड़पने का आरोप, पंजाब रोडवेज जालंधर डिपो-2 में बड़ा घोटाला उजागर; अकाउंटेंट सस्पेंड!

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर/चंडीगढ़। जालंधर के पंजाब रोडवेज डिपो-2 में अड्डा फीस के नाम पर लाखों रुपये के कथित घोटाले का मामला सामने आने से विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद डिपो के अकाउंटेंट अमन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की गहन जांच के लिए जनरल मैनेजर की ओर से 6 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जो पिछले आठ महीनों के रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, अड्डा फीस के कैश और रिकॉर्ड के मिलान के दौरान बार-बार रकम में अंतर पाया गया। जांच में आशंका जताई गई है कि पुरानी रसीदों की रंगीन फोटो कॉपी कर उन पर नई तारीखें डालकर उन्हें नई रसीद के रूप में रिकॉर्ड में दिखाया जाता था।

इस तरीके से वास्तविक भुगतान और विभागीय रिकॉर्ड में हेरफेर कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि पंजाब रोडवेज की बसें जब अन्य राज्यों या विभिन्न बस अड्डों पर पहुंचती हैं तो वहां निर्धारित अड्डा फीस जमा करनी होती है, जिसके बदले रसीद जारी की जाती है।

आरोप है कि इसी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर लंबे समय से फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। फिलहाल जांच कमेटी 1 अगस्त 2025 से 30 मई 2026 तक के वित्तीय दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।

यदि बड़े स्तर पर गड़बड़ी के प्रमाण मिलते हैं तो संबंधित कर्मचारी के पूरे अकार्यकाल का रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा।

डिपो के जनरल मैनेजर गुरिंदर सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *