AdministrationBreaking NewsBusinessChandigarhCityCrimeFeaturedIndiaJalandharPunjab Policeजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर बड़ा खुलासा! पुलिस जांच रिपोर्ट में डॉ. जशनीव कपूर के पक्ष को मिली मजबूती, सामने आए अहम दस्तावेज?

Spread the love

मॉडल टाउन की 21.74 मरले प्रॉपर्टी को लेकर विवाद में नया मोड़, तो क्या गुमराह कर रहे सिद्धू!

#Jalandhar #ModelTown #PropertyDispute #DrJashniveKapoor #PunjabNews #JalandharNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #PropertyCase #ViralNews #CommercialProperty #PunjabUpdate #LatestNews #RealEstateDispute #KapoorHospital #TrendingNews

Punjab Hotmail, जालंधर। मॉडल टाउन स्थित करोड़ों रुपये की व्यावसायिक प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे हाई-प्रोफाइल विवाद में अब पुलिस जांच की जनरल डायरी (GD) रिपोर्ट सामने आई है।

रिपोर्ट में दर्ज तथ्यों के अनुसार, कपूर अस्पताल के संचालक डॉ. जशनीव कपूर द्वारा वर्ष 2022 में उक्त प्रॉपर्टी की खरीद, रजिस्ट्री और कब्जे से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जांच के दौरान रिकॉर्ड पर पाए गए हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, डॉ. जशनीव कपूर व्यावसायिक उपयोग के लिए मॉडल टाउन क्षेत्र में एक शो-रूम स्थापित करना चाहते थे।

इसी दौरान उनकी मुलाकात अमरप्रीत सिंह सिद्धू (राजन सिद्धू) से हुई, जिन्होंने अपनी 21.74 मरले की प्रॉपर्टी बेचने की इच्छा जताई। दोनों पक्षों के बीच करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।

दो रजिस्ट्रियों के जरिए हुई थी खरीदारी

जांच रिपोर्ट के अनुसार, उक्त जमीन का सौदा दो अलग-अलग रजिस्ट्रियों के माध्यम से पूरा किया गया। दोनों रजिस्ट्रियों की कीमत 1.40-1.40 करोड़ रुपये दर्ज है।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि खरीद के बाद डॉ. कपूर ने प्रॉपर्टी का कब्जा अपने पास ले लिया था।

बिजली, सीवरेज और निगम रिकॉर्ड भी डॉ. कपूर के नाम

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रॉपर्टी खरीदने के बाद डॉ. कपूर ने अपने नाम पर बिजली कनेक्शन, सीवरेज कनेक्शन और अन्य आवश्यक नगर निगम रिकॉर्ड भी ट्रांसफर करवाए।

इसके अलावा, अगस्त 2025 में नगर निगम जालंधर से भवन निर्माण का नक्शा भी मंजूर करवाया गया।

निर्माण कार्य के लिए लिया गया 90 लाख का बैंक लोन

रिपोर्ट में यह भी दर्ज है कि निर्माण कार्य शुरू करने के लिए डॉ. कपूर ने एक बैंक से लगभग 90 लाख रुपये का लोन लिया था।

निर्माण कार्य की निगरानी के लिए साइट पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे, जो सीधे उनके मोबाइल फोन से जुड़े हुए थे।

मजदूरों को धमकाने की शिकायत भी हुई थी दर्ज

डॉ. कपूर ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि निर्माण कार्य के दौरान कुछ लोगों द्वारा मजदूरों और कारीगरों को डराने-धमकाने की कोशिश की गई।

इस संबंध में उन्होंने पहले भी पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी।

दोनों पक्षों के दस्तावेजों और बयानों की जांच जारी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में दोनों पक्षों के दस्तावेज, बयान और अन्य साक्ष्यों की विस्तृत जांच की जा रही है। अंतिम निष्कर्ष सभी तथ्यों और कानूनी दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही सामने आएगा।

मॉडल टाउन की इस बेशकीमती प्रॉपर्टी पर सबकी नजर

करोड़ों रुपये की कीमत वाली इस प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा विवाद अब शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस जांच रिपोर्ट के सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और आने वाले दिनों में कानूनी प्रक्रिया और तेज होने की संभावना है।

वहीं दूसरा पक्ष अमरप्रीत सिंह सिद्धू अपनी बात रखना चाहते हैं तो संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *