AdministrationBreaking NewsBusinessCrimeFeaturedIndiaJalandharPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी! सेलिब्रिटी शॉपिंग स्टोर को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुए हमलावर

Spread the love

किशनपुरा चौक स्थित BMS फैशन स्टोर पर बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां

#Jalandhar #FiringCase #BMSFashionStore #BreakingNews #JalandharPolice #CrimeNews #PunjabNews #CCTVFootage #KishanpuraChowk #ArmaanMalik

Punjab Hotmail, जालंधर । जालंधर के व्यस्त किशनपुरा चौक में उस समय हड़कंप मच गया जब दो बाइक सवार युवकों ने दिनदहाड़े BMS फैशन स्टोर पर फायरिंग कर दी।

गोलियां स्टोर के शीशों पर लगीं, जिससे शीशे टूट गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

फायरिंग की यह घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक पर आए दो युवक चलते वाहन से गोली चलाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी, एक खोल बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोल बरामद किया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

एडीसीपी के अनुसार मामले के हर पहलू, जिसमें किसी संभावित धमकी या रंजिश का एंगल भी शामिल है, की जांच की जा रही है।

यूट्यूबर अरमान मलिक भी करते हैं यहां शॉपिंग

BMS फैशन स्टोर शहर का चर्चित शोरूम माना जाता है, जहां कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक भी शॉपिंग करते रहे हैं। इसी वजह से फायरिंग की यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *