AdministrationBreaking NewsBusinessCentral GovernmentChandigarhCityFeaturedGadgetsGovernmentIndiaInternationalMumbaiOilSarafa BazarWorldदेश-विदेशनई दिल्लीबाजारबिजनेसराज्य समाचार

चांदी में 45% की बड़ी गिरावट! सोना भी लुढ़का? एथेनॉल मिले पेट्रोल पर सरकार का ये रुख!

Spread the love

#SilverPrice #GoldPrice #BullionMarket #InvestmentNews #SilverCrash #GoldRateToday #MarketUpdate #BusinessNews #CommodityMarket #FinancialNews #TrendingNews

Punjab Hotmail, नई दिल्ली। इस साल 29 जनवरी को रिकॉर्ड 4,20,048 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंची चांदी अब 11 जून तक गिरकर 2,30,493 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।

यानी महज चार महीनों में करीब 45% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट ने निवेशकों और कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।

क्या अभी और सस्ती होगी चांदी?

कमोडिटी रिसर्च फर्म केडिया एडवाइजरी की रिपोर्ट के अनुसार, चांदी में गिरावट का दौर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 50 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर से नीचे फिसलकर 48.60 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है।

ऐसा होने पर घरेलू बाजार में चांदी के दाम 1.60 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

डॉलर इंडेक्स और गोल्ड-सिल्वर रेश्यो बना दबाव

विश्लेषकों के अनुसार, मजबूत होता डॉलर इंडेक्स और बढ़ता गोल्ड-सिल्वर रेश्यो चांदी की कीमतों पर दबाव बना रहे हैं। रेश्यो बढ़ने का मतलब आमतौर पर चांदी का कमजोर होना माना जाता है। आने वाले महीनों में इस रेश्यो के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

सिल्वर ETF से निवेशकों की निकासी

चांदी में गिरावट का असर निवेशकों के रुख पर भी दिख रहा है। फरवरी से लगातार सिल्वर ETF से पैसा निकल रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, मई में करीब 2,133 करोड़ रुपए की निकासी दर्ज की गई, जबकि जनवरी में इसमें 9,463 करोड़ रुपए का निवेश आया था।

सोना भी हुआ सस्ता

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना 11 जून को 2,364 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

31 मई के मुकाबले सोना करीब 11 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट जारी रही।

निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। बाजार में उतार-चढ़ाव कई वैश्विक और घरेलू कारकों पर निर्भर करता है।

कल की बड़ी खबर सोने-चांदी और एथेनॉल से जुड़ी रही। केंद्र सरकार 22% से लेकर 30% तक एथेनॉल मिले पेट्रोल पर कोई एक्साइज ड्यूटी नहीं लेगी। अभी ज्यादातर जगहों पर 20% एथनॉल मिला पेट्रोल मिलता है जिसपर कोई राहत नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *