श्री गुरु अर्जन देव जी की शहीदी वर्षगांठ पर 541 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना, जयकारों से गूंजा SGPC परिसर!
#SriGuruArjanDevJi #ShaheediDiwas #SGPC #SikhJatha #PakistanYatra #NankanaSahib #KartarpurSahib #DeraSahibLahore #SikhCommunity #AmritsarNews #ReligiousNews #PunjabNews #WaheguruJi
Punjab Hotmail, अमृतसर। पांचवें पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी की शहीदी वर्षगांठ मनाने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अगुवाई में 541 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ।

जत्थे का नेतृत्व एसजीपीसी सदस्य भूपिंदर सिंह पहलवान और गुरमीत सिंह बूह कर रहे हैं। श्रद्धालु जयकारों और धार्मिक उत्साह के साथ एसजीपीसी कार्यालय से रवाना हुए।
रवाना होने से पहले एसजीपीसी पदाधिकारियों ने जत्थे के नेताओं को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। यह जत्था पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों—श्री ननकाना साहिब, सच्चा सौदा साहिब, पंजा साहिब, करतारपुर साहिब और डेहरा साहिब लाहौर में माथा टेकेगा।
18 जून को गुरुद्वारा डेहरा साहिब, लाहौर में श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी समागम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।
जत्था नेताओं ने कहा कि संगत की लंबे समय से इच्छा थी कि गुरु साहिब के शहीदी स्थल पर जाकर श्रद्धा के फूल अर्पित किए जाएं।
उन्होंने दोनों देशों की सरकारों से अपील की कि श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए ऐसे जत्थों को हर वर्ष नियमित रूप से भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
