AdministrationBreaking NewsChandigarhCityDelhiFeaturedGovernmentIndiaJalandharPositive NewsReligiousजालंधरदेश-विदेशधर्म-कर्मपंजाबफीचर्सराज्य समाचार

जालंधर में गूंजेगा भोलेनाथ का जयघोष: 13 जून को ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’, हंसराज रघुवंशी करेंगे भजनों की प्रस्तुति, सीएम और केजरीवाल आएंगे!

Spread the love

हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद, कार्यक्रम को राजनीतिक रंगत देने वालों को दीपक बाली ने दिया करारा जवाब!

#Jalandhar #HansrajRaghuwanshi #EkShaamBhagwanShivKeNaam #ShivBhajan #Mahadev #Bholenath #ReligiousEvent #PunjabNews #JalandharNews #BhagwantMann #ArvindKejriwal #SanatanDharma #ShivBhakt #SpiritualEvent #PunjabCulture #BreakingNews #LatestNews #HarHarMahadev #JaiBholenath #DevotionalNight

Punjab Hotmail, जालंधर। जालंधर 13 जून को एक ऐतिहासिक और भव्य धार्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। भगवान शिव को समर्पित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन साईं दास स्कूल ग्राउंड में किया जा रहा है, जिसमें देश के प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।

पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि यह समागम शाम 6:30 बजे शुरू होगा और इसमें जालंधर सहित आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल भी होंगे शामिल

दीपक बाली ने बताया कि पंजाब सरकार इस आयोजन को लेकर हर संभव सहयोग दे रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी इस धार्मिक समागम में श्रद्धालु के रूप में शामिल होंगे।

आस्था, संस्कृति और भाईचारे का होगा संगम

आयोजकों के अनुसार यह समागम केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक बनेगा।

सनातन सेवा समिति के प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि स्थानीय मंदिर समितियां, संत-महंत और जालंधरवासी मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य समाज में प्रेम, शांति, धार्मिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है।

आयोजकों ने जालंधर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

भक्ति, श्रद्धा और संस्कृति का महाकुंभ

यह आयोजन न केवल शिव भक्तों के लिए विशेष होगा, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश देगा। हंसराज रघुवंशी के भजनों के साथ पूरा वातावरण शिवमय होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *