AdministrationBreaking NewsBusinessCentral GovernmentChandigarhCityCrimeEnforcement department (ED)FeaturedGovernmentJalandharMunicipal corporationMunicipal corporation JalandharPoliticsजालंधरपंजाबराज्य समाचार

ED के दफ्तर में 8 घंटे तक चले सवालों के दौर, बाहर आते ही मीडिया से बचते नजर आए विधायक रमन अरोड़ा! अब आगे क्या?

Spread the love

#RamanArora #EDInquiry #EnforcementDirectorate #JalandharNews #AAPPunjab #CorruptionCase #PunjabPolitics #MoneyLaunderingCase #BreakingNews #PunjabNews #PoliticalUpdate #TrendingNews #LatestNews #JalandharCentral #EDProbe #Investigation #PunjabUpdates #AAPMLA #BigBreaking #NewsAlert #ViralNews #PunjabPoliticalNews #EDQuestioning #TopStory

Punjab Hotmail, जालंधर। जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक Raman Arora मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की लंबी पूछताछ के बाद दफ्तर से बाहर निकले। भ्रष्टाचार और कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया गया था।

विधायक सुबह करीब 11:15 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे और शाम 7:40 बजे बाहर निकले। इस दौरान उनसे लगभग 7 घंटे 30 मिनट से अधिक समय तक लगातार पूछताछ की गई।सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों ने विधायक से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सवाल-जवाब किए।

जांच एजेंसी ने उनसे मामले से संबंधित दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड के बारे में भी जानकारी ली। बताया जा रहा है कि विधायक की ओर से कुछ आवश्यक रिकॉर्ड और दस्तावेज भी अधिकारियों को उपलब्ध करवाए गए हैं, जिनकी अब विस्तार से जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि रमन अरोड़ा का नाम पहले से ही भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामलों में चर्चा में रहा है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज मामलों के आधार पर ही ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच शुरू की थी। इसी कड़ी में उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया था।

पूछताछ खत्म होने के बाद जब रमन अरोड़ा ईडी कार्यालय से बाहर आए तो मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वह बिना रुके सीधे अपनी गाड़ी में बैठे और वहां से रवाना हो गए।

उनके इस रवैये ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को और तेज कर दिया है।अब सभी की निगाहें ईडी की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान जुटाई गई जानकारी और दस्तावेजों के आधार पर एजेंसी आगे की जांच को नई दिशा दे सकती है। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम ने पंजाब की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *