पंजाब में खतरनाक लावारिस कुत्तों पर बड़ा एक्शन! आज से शुरू हुआ विशेष अभियान… पढ़ें क्या कहा मुख्यमंत्री ने?
#PunjabNews #DogBite #StrayDogs #PunjabGovernment #BhagwantMann #SupremeCourt #Ludhiana #DogSanctuary #BreakingNews #PunjabUpdate #PublicSafety #RabiesAlert
Punjab Hotmail, चंडीगढ़/न ई दिल्ली। Punjab में जानलेवा लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने ऐलान किया है कि Supreme Court of India के फैसले के बाद आज से पूरे प्रदेश में विशेष अभियान शुरू किया गया है।

इसका उद्देश्य उन आक्रामक और खतरनाक कुत्तों पर कार्रवाई करना है, जो बच्चों और राहगीरों की जान के लिए खतरा बन चुके हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
Supreme Court of India ने अपने हालिया आदेश में साफ किया कि रेबीज से संक्रमित, लाइलाज बीमारी से ग्रस्त या बेहद आक्रामक कुत्तों को कानून के तहत मृत्यु दी जा सकती है। कोर्ट ने कहा कि लोगों को बिना डर के सुरक्षित जीवन जीने का अधिकार है।
पंजाब में तेजी से बढ़ रहे डॉग बाइट केस
प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में डॉग बाइट के मामलों में भारी इजाफा हुआ है। वर्ष 2025 में ढाई लाख से ज्यादा मामले सामने आए, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 2.13 लाख था।
इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने Ludhiana में राज्य की पहली डॉग सैंक्चुअरी भी शुरू की है, जहां करीब 500 कुत्तों को रखने की क्षमता है।
अन्य शहरों में भी बनेंगी डॉग सैंक्चुअरी
सरकार अब इसी मॉडल को अन्य शहरों में लागू करने की तैयारी कर रही है ताकि लोगों को आवारा कुत्तों के आतंक से राहत मिल सके।
