Breaking NewsChandigarhCityCrimeIndiaJalandharPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर बवाल! पार्षदों के सामने युवक की चप्पलों से पिटाई, इलाके में तनाव!

Spread the love

#Jalandhar #PunjabNews #TransformerDispute #ViralVideo #JalandharNews #PunjabUpdate #BreakingNews #Fight #DasmeshNagar #PunjabPolice #LocalNews

Punjab Hotmail, जालंधर। Jalandhar के दशमेश नगर इलाके में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मामूली बहस देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और दो पक्ष आमने-सामने आ गए।

हंगामे के दौरान महिलाओं समेत कई लोग मौके पर मौजूद रहे, जबकि एक युवक की कथित तौर पर चप्पलों से पिटाई कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक खाली प्लॉट के बाहर लगे बिजली के खंभों के पास नया ट्रांसफार्मर लगाया जाना था। प्लॉट खरीदने वाले प्रवासी परिवार इसका विरोध कर रहे थे, जबकि इलाके के लोग वहीं ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे थे।

इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई।घटना के समय पार्षद पति दर्शन भगत और पार्षद बब्लू भी मौके पर मौजूद थे।

वायरल वीडियो में माहौल काफी तनावपूर्ण दिखाई दे रहा है। फिलहाल मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *